newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लॉकडाउन 4.0 के दौरान दिल्ली में क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद, जानिए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने क्या कहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों को लेकर प्रेसवार्ता कर रहे हैं। दिल्ली में चौथे चरण के दिशा निर्देशों को जारी करने के लिए दिल्ली सरकार ऐलान कर रही है।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों को लेकर प्रेसवार्ता कर रहे हैं। दिल्ली में चौथे चरण के दिशा निर्देशों को जारी करने के लिए दिल्ली सरकार ऐलान कर रही है। जिसमें दिल्ली के लोग क्या-क्या छूट है मिलेंगे इसकी घोषणा सीएम केजरीवाल कर रहे हैं।

CM Arvind Kejriwal

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश दिल्ली सरकार के सुझावों के अनुरूप है और इसकी जानकारी सोमवार को दी जाएगी।

केजरीवाल ने क्या कहा-

यह है नई गाइडलाइन

1- सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तर खुलेंगे

ग्रामीण सेवा, मैक्‍सी कैब और आरसीबी कैब चलेंगे। 20 सवारियों के लिए डीटीसी की बसों चलेंगी स्‍कूल कॉलेज बंद रहेंगे सरकारी और प्राइवेट दफ्तर खुलेंगे

ये सेवाएं बंद रहेंगी:

-मेट्रो सेवा बंद रहेगी
-पूजा स्थल बंद रहेंगे
– होटल बंद रहेंगे
-धार्मिक आयोजन बंद रहेंगे
-नाई की दुकान, स्पा और सैलून बंद रहेंगे

ये सेवाएं चालू होंगी: 

-बस सेवा पूरी दिल्ली में शुरू होगी. एक बस में केवल 20 पैसेंजर को यात्रा करने की अनुमति होगी. बस में सवारियों के बैठने से पहले स्क्रीनिंग होगी.
-टैक्सी सेवा शुरू होगी लेकिन सिर्फ दो सवारियों को मौका मिलेगा.
– सभी तरह की दुकानें खुलेंगी लेकिन कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे.
– सभी तरह के उद्योग खुलेंगे

जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से सुझाव मांगे थे कि चौथे चरण में क्या-क्या चीजें खोलने चाहिए और क्या बंद रहनी चाहिए। जिसके दौरान दिल्ली के कई लोगों ने कहा कि स्कूल कॉलेज और संस्थानों को बंद किया जाए और वह खाने की चीजों को खोला जाए। वहीं स्पा और सैलून यह सभी बंद रहेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि लॉक डाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है और केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी है जिसमें काफी हद तक छूट दी गई है।

अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ बैठक की। जिसमें कोरोनोवायरस लॉकडाउन के उठान पर प्राप्त सुझावों पर चर्चा की गई। दिल्ली सरकार को जनता से 5 लाख से अधिक सुझावों के साथ संदेशों, ई-मेल और लॉकडाउन रिलैक्सेशन पर कॉल के माध्यम से भारी प्रतिक्रिया मिली है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमने लोगों से सुझाव मांगे थे और हमें 5 लाख से अधिक सुझाव मिले हैं।