newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भीड़ को मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने गई पुलिस पर हुआ पथराव, तीन पुलिसकर्मी घायल

इस घटना को लेकर औरंगाबाद ग्रामीण SP मोक्षदा पाटील ने बताया कि, नमाज़ के लिए एक जगह कई लोगों के इकट्ठा होने की खबर मिली थी। हमारी पेट्रोलिंग गाड़ियां वहां पहुंची।

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच कोरोना योद्धाओं पर हमले को लेकर तमाम खबरें सामने आ चुकी हैं। कभी डॉक्टर्स को निशाना बनाया जाता है तो कभी पुलिस वालों को, लेकिन इन सबके बीच लोग ये भूल जाते हैं कि डॉक्टर्स औ पुलिस दोनों ही हमारी सुरक्षा के लिए लगे हुए हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में नमाज पढ़ने गई भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिससे 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Aurangabad police

आपको बता दें कि औरंगाबाद में सोमवार रात 8 बजे हुई इस घटना में 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जिस भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया उसमें महिलाएं भी शामिल थीं। दरअसल संभाजी मार्ग पर स्थित एक मस्जिद में करीब 100 लोग नमाज पढ़ने जा रहे थे। पुलिस ने पहले उन्हें रोका और लॉकडाउन का हवाला देकर अपने-अपने घर लौट जाने की अपील की। इस दौरान कुछ लोग भड़क गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए है।

Aurangabad police pathrav

पथराव की खबर  जब प्रशासन को मिली तो मौके पर भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई और लोगों को हटाया। साथ ही घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में 27 लोगों की गिरफ्तारी के अलावा पुलिस कई लोगों की तलाश कर रही है।

Aurangabad SP

इस घटना को लेकर औरंगाबाद ग्रामीण SP मोक्षदा पाटील ने बताया कि, नमाज़ के लिए एक जगह कई लोगों के इकट्ठा होने की खबर मिली थी। हमारी पेट्रोलिंग गाड़ियां वहां पहुंची। उनमें से कुछ लोगों को जब पुलिस थाने लाया जा रहा था तब स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया जिसमें एक अधिकारी, 2हेड कांस्टेबल को चोट आई।