newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

नए साल के पहले सर्वे में CM योगी का जलवा, बने देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, बाकी सभी छूटे बहुत पीछे

साल 2020 पूरे देश के लिए चुनौती भरा रहा था। कोरोना महामारी ने पूरे देश को अपनी गिरफ्त में ले लिया। जिसके चलते देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ऐसे में केंद्र के साथ राज्य सरकारों के लिए चुनौती का माहौल रहा है।

नई दिल्ली। साल 2020 पूरे देश के लिए चुनौती भरा रहा था। कोरोना महामारी ने पूरे देश को अपनी गिरफ्त में ले लिया। जिसके चलते देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ऐसे में केंद्र के साथ राज्य सरकारों के लिए चुनौती का माहौल रहा है। इस कठिन समय में किस राज्य ने अपनी जनता का पूर्ण ख्याल रखा और उनके हर मसले को सही तरीके से सुलझाया है। इसी को लेकर न्यूज चैनल आजतक ने राज्य की सरकारों के कामकाज को जानने और समझने के लिए सर्वे किया है। इस सर्व के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों से वहीं की सरकार के कामकाज को लेकर सवाल पूछे गए। इसके अलावा जनता से ये भी प्रश्न भी पूछा गया कि मुश्किल की इस घड़ी में किस सीएम ने बेहतरीन काम किया है।

CM Yogi Adityanath

दरअसल आजतक ने कार्वी इनसाइट्स के साथ एक सर्वे किया है। इस सर्वे में सबसे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का जलवा देखने को मिला। सर्वे के मुताबिक योगी आदित्यनाथ को बेस्ट मुख्यमंत्री बताया है। सर्वे के अनुसार सबसे अधिक 25 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पंसद किया और साथ ही माना कि वे सबसे अच्छा काम कर रहे हैं। सर्वे से साफ जाहिर होता है कि लोग सीएम योगी आदित्यनाथ के कामकाज से काफी खुश है।

Yogi Adityanath

इसके अलावा सर्वे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश में दूसरे सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री हैं। उन्हें 14 फीसदी लोगों ने बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर माना है। वहीं तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी है, जिन्हें देश के 8 फीसदी लोगों ने सबसे अच्छा मुख्यमंत्री माना है।

वहीं बिहार की सत्ता में लगातार तीसरी बार काबिज होने वाले नीतीश कुमार बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर के तौर पर चौथे नंबर पर हैं। हालांकि उनकी लोकप्रियता में कमी आई है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पांचवे नबंर पर है, जबकि महाराष्ट्र के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी पांचवे नबंर पर हैं।