newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus: 1 महीने बाद बड़ी राहत, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख से कम आए नए केस

Coronavirus: भारत में फिलहाल वायरस को हराकर ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.19 प्रतिशत बनी हुई है। बीते दिन रविवार को स्वास्थय मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 1 लाख 7 हजार 474 नए केस मिले थे। इस दौरान 865 लोगों की जान गई। वहीं, 2 लाख से ज्यादा ठीक हुए थे।

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना का कहर कम होने लगा है। बीते 48 घंटों की मुकाबले में आज वायरस के नए मामलों में कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटों के अंदर वायरस के 1 लाख से कम नए मामले सामने आए हैं। एक दिन पहले यानी रविवार को कोरोना महामारी के 1 लाख 7 हजार 474 मामले सामने आए थे। देश में फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 7.25% फीसदी बना हुआ है।

corona virus
काफी समय बाद 1 लाख से कम केस

देश में कोरोना की ताजा स्थिती की बात करें तो देश (भारत) में वायरस के बीते 24 घंटों के अंदर 83,876 नए मामले दर्ज हुए हैं। हालांकि यहां राहत की बात ये है कि इसी इसी समय के दौरान पूरे देश में करीब दो लाख लोग वायरस को मात देकर ठीक भी हुए हैं। ध्यान हो ये स्थिती करीब 1 महीने बाद बनी है जब देश में कोरोना के नए केस 1 लाख से कम सामने आए हैं। वायरस के एक्टिव मामलों की बात करें तो वो फिलहाल कुल संक्रमित मरीजों की तुलना में सिर्फ 2.62% हैं।

भारत में फिलहाल वायरस को हराकर ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.19 प्रतिशत बनी हुई है। बीते दिन रविवार को स्वास्थय मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 1 लाख 7 हजार 474 नए केस मिले थे। इस दौरान 865 लोगों की जान गई। वहीं, 2 लाख से ज्यादा ठीक हुए थे।

CORONA VIRUS