newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar Election: NDA को बहुमत मिलता देख बौखलाए कांग्रेस नेता, EVM पर उठाए सवाल, जनता ने लगाई फटकार

Bihar Election Results 2020: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि ईवीएम हैक क्यों नहीं हो सकती?

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर मतगणना जारी है। अब तक सभी सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं, जिनमें भाजपा-जदयू का एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं राजद के नेतृत्व में महागठबंधन 104 सीटों पर आगे है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि ईवीएम हैक क्यों नहीं हो सकती? उदित राज ने मंगलवार को ईवीएम पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया, ‘जब मंगल ग्रह और चांद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नहीं की जा सकती?

वहीं दूसरे ट्वीट में उदित राज ने लिखा, अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या ट्रंप हार सकते थे?’

वहीं ईवीएम पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेता उदित राज का ट्वीट जनता को पसंद नहीं आया। लोगों ने उनकी क्लास लगाते हुए जमकर खरी खोटी सुना डाली। एक यूजर ने उदित राज पर तंज कसते हुए लिखा, हर चीज अगर आरक्षण से ही मिल जाती तो हिंदुस्तान ब्रह्मोस मिसाइल नहीं उदितछाप चूर्ण बना रहा होता।

भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी उदित राज के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए लिखा, ‘रो मत रोंदू’।