newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar Election Results 2020 : खुद को बिहार की सीएम पद की दावेदार बताने वाली पुष्पम प्रिया के हाथ लगी निराशा, यहां जानें उनका हाल

Bihar Election Results 2020 : विदेश से पढ़ाई कर बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections) में खुद को मुख्यमंत्री पद की दावेदार बताकर मैदान में उतरीं पुष्मप प्रिया (Pushpam Priya) को निराशा हाथ लगी है।

पटना। विदेश से पढ़ाई कर बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections) में खुद को मुख्यमंत्री पद की दावेदार बताकर मैदान में उतरीं पुष्मप प्रिया (Pushpam Priya) को निराशा हाथ लगी है। दोनों सीटों पर उन्हें गिनती के वोट मिले हैं। बिस्फी सीट पर वह नोटा से भी कम वोट हासिल कर पाई हैं।

pushpam chaudhary

बांकीपुर विधानसभा सीट पर पुष्पम प्रिया को सिर्फ 121 वोट मिले हैं। जबकि तीन बार के भाजपा विधायक नितिन नवीन 2,385 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा को अब तक 1,097 वोट मिले हैं। इस सीट पर फिलहाल 3,860 वोटों की गणना हुई है।

pushpam chaudhary3

वहीं दूसरी बिस्फी सीट पर पुष्पम प्रिया को सिर्फ 49 वोट मिले हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी हरिभूषण ठाकुर 5,541 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि राजद प्रत्याशी डॉ. फैयाज अहमद को 3,383 वोट मिले हैं। इस प्रकार पुष्पम प्रिया को इस सीट पर नोटा से भी कम वोट मिले हैं। यहां पर 181 वोट फिलहाल नोटा को गए हैं। अभी इस सीट पर 9,802 वोटों की गणना हुई है।

Pushpam Priya chaudhary

बता दें कि जदयू के पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी पुष्पम प्रिया ने बिहार चुनाव से पहले अखबारों में कई पेज के विज्ञापन देकर खुद को मुख्यमंत्री पद की दावेदार घोषित कर सनसनी फैला दी थी। उन्होंने प्लुरल्स नामक पार्टी का गठन कर कई सीटों पर प्रत्याशी उतारे और खुद दो सीटों से चुनाव लड़ीं। लेकिन मतदाताओं में वह प्रभाव छोड़ने में नाकाम दिख रहीं हैं।