newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कांग्रेस, आप और इमरान के बीच भाजपा ने ढूंढी ये समानता! दिल्ली चुनाव में मचा घमासान

भाजपा ने दिल्ली विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर करारा वार किया है।

नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर करारा वार किया है। केंद्रीय मंत्री और दिल्ली चुनाव के प्रमुख प्रकाश जावड़ेकर ने ये कहते हुए केजरीवाल और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला कि केजरीवाल पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए लोगों को नागरिकता देने के मामले को संकीर्ण मामला बताते हैं। पूरे देश के सामने एक ही सवाल है कि कांग्रेस, आप और इमरान खान एक ही तरह की बात क्यों करते हैं?Prakash Javdekar

प्रकाश जावड़ेकर ने CAA के दौरान हिंसा को लेकर भी एक बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ठीक एक महीने पहले दिल्ली में सीएए के नाम पर दिल्ली में हिंसा फैलायी गयी जिसमें कांग्रेस और आप के विधायक पर एफआईआर हुई। कल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जो बोले हैं, उससे साफ हो गया कि शाहीन बाग इन्हीं की देन है।Arvind kejriwal imran khan

जावड़ेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री वहां जा तो नहीं रहे थे लेकिन सहानुभूति थी। सरिता विहार, जसोला के लोगों से उनको कोई सहानुभूति नहीं है। बच्चों के अंदर जहर घोला जा रहा है। जो बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से बाहर निकाले गए लोग हैं, उन लोगों के साथ उनकी कोई सहानुभूति नहीं है।

जावड़ेकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “जामिया, सरिता बिहार, जसोला की सड़कें बंद हैं। इन इलाकों में रहने वालों को खासा परेशानी हो रही है। दिल्ली की जनता को इनसे सवाल पूछना चाहिए कि हिंसा करने वालों ने किसकी सहमति से आगजनी की। हिंसा भड़काने वाले को आम आदमी पार्टी ने टिकट क्यों दिया।”Union Minister Prakash Javadekar

आगे जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस नेता वहा पहुंचकर गालियां दे रहे थे। उनके साथ नारे लगा रहे हैं, ‘हमें जिन्ना वाली आजादी चाहिए।’ अब दिल्ली की जनता को तय करना है कि उनको कौन-सी आजादी चाहिए।prakash javadekar 1

उन्होंने कहा, “असम में एनआरसी कांग्रेस लेकर आई थी, हम नहीं। सबसे बड़ी विडंबना है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जो बात करती हैं, वही पाकिस्तान भी कहता है।”