newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को दिया ये नया नाम, पूछा- कभी कांग्रेस भी चलाएंगे या ट्रैक्टर-साइकिल ही चलाते रहेंगे

TV Debate: बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि राहुल कभी ट्रैक्टर चलाते हैं, कभी साइकिल चलाते हैं। सवाल यह है कि वह कांग्रेस कब चलाएंगे। ये साइकिल और ट्रैक्टर ही चलाते रहेंगे या कांग्रेस भी चलाएंगे। कांग्रेस तो इनसे चल नहीं रही है। संबित पात्रा ने इस डिबेट को अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया। इस पर लोगों ने काफी प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली। एक तो विपक्ष पूरी तरह साथ नहीं। ऊपर से बीजेपी के हमले। राहुल गांधी के लिए मोदी सरकार के खिलाफ मुहिम चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है। पहले उन्होंने ट्रैक्टर चलाया। मंगलवार को साइकिल चलाकर संसद पहुंचे। राहुल के इन्हीं स्टंट पर बीजेपी ने करारा हमला बोला। यहां तक कि पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल का नया नामकरण भी कर दिया। इंडिया टीवी के एक शो में संबित पात्रा ने कहा कि राहुल जी जहां रहते हैं, वहां पनौती बुला रहे हैं। अखिलेश यादव के साथ थे। मायावती के साथ भी रहे। याद कीजिए कि दोनों का राहुल गांधी ने क्या हाल किया। संबित ने सवाल उठाया कि टीएमसी और आम आदमी पार्टी से पूछिए कि क्या राहुल के साथ वे चुनाव में एक होंगे ? राहुल के साथ सारे विपक्षी नेता नाश्ता करके चले गए। इनका साथ कोई नहीं देगा।

Rahul Gandhi

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि राहुल कभी ट्रैक्टर चलाते हैं, कभी साइकिल चलाते हैं। सवाल यह है कि वह कांग्रेस कब चलाएंगे। ये साइकिल और ट्रैक्टर ही चलाते रहेंगे या कांग्रेस भी चलाएंगे। कांग्रेस तो इनसे चल नहीं रही है। संबित पात्रा ने इस डिबेट को अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया। इस पर लोगों ने काफी प्रतिक्रिया दी।

अंशुल नाम के यूजर ने लिखा कि कश्मीर के लाल चौक पर भारतीय तिरंगा फहराने वाले का नाम पता है ? बेटा, एक ही हुआ है जिसने पाक में घुस के मारा है। बाकी तो चूड़ी पहन के बैठे रहे।

Tweet

वहीं, प्रदीप कुमार नाम के यूजर ने लिखा कि राहुल ने पहले ट्रैक्टर चलाया, अब साइकिल, पर असल में वह ट्राइसाइकिल चला कर संतुष्ट होंगे। बच्चा दिमाग है न क्या करें। पात्रा के इस ट्वीट पर कई मीम भी यूजर्स ने शेयर किए हैं।