newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: सिद्धार्थनाथ सिंह का अखिलेश और प्रियंका पर वार-कहा महामारी के वक्त भी सिर्फ झूठ की राजनीति कर रहे

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को आपदा के वक्त में प्रदेश सरकार के साथ मिलकर जनता की सेवा करनी चाहिए न कि घटिया राजनीति।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को आपदा के वक्त में प्रदेश सरकार के साथ मिलकर जनता की सेवा करनी चाहिए न कि घटिया राजनीति। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और प्रियंका वाड्रा सिर्फ झूठ की राजनीति करते हैं। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने आज यहां कहा कि महामारी के वक्त प्रदेश में विपक्ष मरहम लगाऩे के बजाय झूठ की राजनीति कर अपनी खोई हुई जमीन पाने की कोशिश में लगा है। उन्होंने कहा कि आज हमें एक जुट होकर लोगों की सेवा करनी चाहिए, लेकिन विपक्ष लोगों की सेवा करने के बजाय राजनीति करने पर उतारू है। अखिलेश और प्रियंका का गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी सिर्फ उनकी राजनीतिक शून्यता को दिखाता है।

Siddharth Nath Singh

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 50 साल के शासन में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए क्या किया। इसका जवाब देना चाहिए। वहीं कांग्रेस सिर्फ राजनीति करना जानती है। पिछली बार भी कांग्रेस ने राजस्थान से बच्चों को लाने के लिए बसों को भेजने का ड्रामा किया था। बाद में सारी तस्वीर जनता के सामने उजागर हो गई थी। कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की बजाय उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी सवाल पूछना चाहिए जहां उनकी सरकार है, कि आखिरकार अब तक उन्होंने आपदा को लेकर क्या कुछ किया।

Siddharthnath singh

सिद्धार्थनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि सपा ने 4 बार के शासन में प्रदेश में हेल्थ इफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कोई काम नहीं किया। और अब अखिलेश यादव बीजेपी पर सवाल उठाते हैं। अखिलेश यादव खुद हरिद्वार से कोरोना लेकर आए और कई साधु-संतों को देकर भी आए। ऐसे में वो सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर प्रदेश में कोरोना की लड़ाई लड़ने में सक्षम है।