newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

निर्विरोध भाजपा के नए अध्यक्ष चुने गए जेपी नड्डा

माना जाता है कि जेपी नड्डा पीएम मोदी और अमित शाह के बेहद करीबी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छात्र नेता के तौर पर की थी।

नई दिल्ली। जेपी नड्डा उर्फ जगत प्रकाश नड्डा को भारतीय जनता पार्टी ने अपना नया अध्यक्ष चुना है। माना जाता है कि जेपी नड्डा पीएम मोदी और अमित शाह के बेहद करीबी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छात्र नेता के तौर पर की थी। अध्यक्ष चुने जाने के दौरान चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने जे पी नड्डा को निर्वाचन का सर्टिफिकेट दिया।

JP Nadda BJP president

राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सोमवार को नामांकन दाखिल किए गए थे। नामांकन दाखिल करने का आखिरी समय आज 12.30 बजे तक था। जेपी नड्डा को छोड़कर किसी और ने नामांकन नहीं भरा और 2:30 बजे तक नाम वापसी का आखिरी समय था।

परिचय- जेपी नड्डा

जेपी नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 को पटना में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1975 में संपूर्ण क्रांति आंदोलन का हिस्सा बन कर की थी। इसके बाद वह अखिल भारतीय विद्यायर्थी परीशद (ABVP) में शामिल हो गए थे। जब जेपी नड्डा ने पटना विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई शुरू की थी, तब उनके पिता एनएल नड्डा विश्वविद्यालय के कुलपति थे।

Amit Shab JP Nadda

वर्ष 1989 में आयोजित लोकसभा चुनावों के दौरान, जेपी नड्डा को बीजेपी की युवा शाखा के चुनाव प्रभारी के रूप में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उस वक्त वह सिर्फ 29 साल के थे। 1991 में, उन्हें 31 साल की उम्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद वो हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़े और तीन बार जीते। वह तीन कार्यकालों के लिए हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे हैं – 1993 से 1998, 1998 से 2003 तक और फिर 2007-2012 तक।

उनको भाजपा अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी। गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि,  ‘श्री जे पी नड्डा जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हृदयपूर्वक बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में भाजपा निरंतर सशक्त व और अधिक व्यापक होगी।’

सोमवार को जे पी नड्डा की सादगी की प्रशंसा करते हुए केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह हमेशा एक प्रेरक कार्यकर्ता रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के नेता ने एक उत्कृष्ट संगठनात्मक नेता के रूप में काम किया, चाहे एबीवीपी हो या भाजपा की युवा इकाई। यही नहीं वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान सफल स्वास्थ्य मंत्री भी रहे।

JP Nadda

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि शाह के नेतृत्व में पार्टी संगठन मजबूत स्थिति में है और नड्डा भविष्य में भाजपा के लिए और अधिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। एक अन्य केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नड्डा की सादगी के लिए उनकी प्रशंसा की।