newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: गुजरात चुनाव को लेकर BJP की तैयारी तेज, PM आवास पर आज शाम को होगी बड़ी बैठक

Delhi: सूत्रोंं के अनुसार, गुजरात चुनाव को लेकर आज शाम को 6 बजे पीएम आवास पर बड़ी बैठक होने जा रही है। गुजरात चुनाव से जुड़े जानकार इस मीटिंग में शामिल होंगे। इसके अलावा बैठक में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात ईकाई के भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल और  बीएल संतोष मौजदू रहेंगे।

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान आज कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिमाचल के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि, राज्य में 12 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 08 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। हालांकि इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की भी घोषणा हो सकती है। लेकिन अब खबर है कि गुजरात चुनाव की तारीखों का दिवाली के बाद किया जा सकता है। इसी बीच राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर बैठक होने जा रही है। सूत्रोंं के अनुसार, गुजरात चुनाव को लेकर आज शाम को 6 बजे पीएम आवास पर बड़ी बैठक होने जा रही है। गुजरात चुनाव से जुड़े जानकार इस मीटिंग में शामिल होंगे।

इसके अलावा बैठक में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात ईकाई के भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल और  बीएल संतोष मौजदू रहेंगे। खबरों के मुताबिक, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। बता दें कि गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा ने पहले से ही कमर कस ली है। बीते दिनों पीएम मोदी राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। जहां राज्य को बड़ी सौगात दी थी।

बता दें कि गुजरात में 182 विधानसभा सीटें हैं। बात करें साल 2017 के चुनावी परिणाम की तो, भाजपा ने 99 विधानसभा सीटों पर जीत का परचम लहराया था। वहीं कांग्रेस के खाते में 77 सीटें आई थी। इसके अलावा भारतीय ट्राइबल पार्टी को सीटें, एनसपी को एक सीट मिली थी। जबकि निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं थीं।