newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Twitter: कांग्रेस ने किया दावा Twitter ने पार्टी का अकाउंट किया लॉक, ट्विटर ने बताया क्यों उठाया गया ये कदम

Twitter: ट्विटर ने इस बात को लेकर लिखा कि एनसीपीसीआर की शिकायत के बाद यह पाया गया कि ट्वीट उसके नियमों और नीतियों के साथ-साथ भारतीय कानून का भी उल्लंघन करता है। जिसके बाद इस तरह का कदम उठाया गया।

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर (Twitter) और कांग्रेस (Congress) के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। हाल ही में कांग्रेस ने दावा किया कि, ट्विटर ने राहुल गांधी के बाद उसके 5 और कांग्रेस दिग्गज नेताओं के हैंडल अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिए हैं। इसी बीच अब कांग्रेस का कहना है कि ट्विटर ने पार्टी का ट्विटर (Twitter) अकाउंट भी लॉक कर दिया है। इसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार फेसबुक के माध्यम से दी है। आपको बता दें कि इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने इस पूरे मामले पर अपना पक्ष भी रखा है।

ट्विटर ने कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं के साथ राहुल गांधी के #Twitter खातों को बंद करने का जवाब दिया। ट्विटर ने स्पष्ट तौर पर बता दिया कि इन ट्विटर हैंडलों की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की गाइडलाइन को तोड़ा गया जिसके बाद ये कार्रवाई की गई।


ट्विटर ने इस बात को लेकर लिखा कि एनसीपीसीआर की शिकायत के बाद यह पाया गया कि ट्वीट उसके नियमों और नीतियों के साथ-साथ भारतीय कानून का भी उल्लंघन करता है। जिसके बाद इस तरह का कदम उठाया गया।

कांग्रेस ने क्या था दावा, Twitter ने पार्टी का अकाउंट किया लॉक

कांग्रेस पार्टी ने फेसबुक पर लिखा, ”जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे। अगर बलात्कार पीड़िता बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो ये अपराध हम सौ बार करेंगे। जय हिंद…सत्यमेव जयते।”

इससे पहले  बुधवार देर रात कांग्रेस की ओर से कहा गया कि सुरजेवाला के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, पूर्व सांसद सुष्मिता देव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस महासचिव अजय माकन और लोकसभा में पार्टी के व्हिप मनिक्कम टैगोर के हैंडल को भी ट्विटर ने अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया है। ट्विटर ने इससे पहले दिल्ली में नाबालिग से रेप और हत्या के मामले में अपने नियमों का उल्लंघन करने पर राहुल गांधी का हैंडल सस्पेंड किया था।