newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharat Jodo Yatra: राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को हिट दिखाने के लिए कांग्रेस लुटा रही जमकर पैसा! सोशल मीडिया पर खुलासा

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी को पॉपुलर दिखाने और लोगों की टाइमलाइन तक पहुंचने के लिए कांग्रेस फेसबुक पर हर दिन एक पोस्ट पर लाखों रुपये खर्च कर रही है। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी फोटो वायरल हो रही है। जिसमें दिखाया गया है कि कांग्रेस हर अलग-अलग पोस्ट के लिए लाखों  पैसे तक खर्च कर रही है। पोस्ट में दिखाया गया है कि राहुल की यात्रा को सफल दिखाने के लिए कीमत अलग-अलग दी गई है।

नई दिल्ली। राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा निकल रही है। इस वक्त उनकी ये पदयात्रा राजस्थान में है। लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर किसी न किसी वजह से विवादों में आ जाते है। एक तरफ जहां भाजपा राहुल गांधी की पदयात्रा को फ्लॉप साबित करार दे रही है और उन्हें पार्टी के नेताओं को जोड़ने की नसीहत दे रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बता रही है। कांग्रेस का कहना की इस यात्रा से राहुल गांधी की लोकप्रियता में काफी बढ़ावा हुआ है। आम जनता कांग्रेस के साथ जुड़ रही है। इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की यात्रा को आमजन तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। समय-समय पर पार्टी राहुल गांधी की तस्वीरें शेयर कर रही है। इसके अलावा कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का यूट्यूब और फेसबुक पर लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है। यही वजह है कि राहुल गांधी इन दिनों अपनी पदयात्रा को लेकर हर तरफ छाए हुए है।

Rahul Gandhi

सोशल मीडिया में लोगों के टाइमलाइन में राहुल गांधी ही नजर आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और पॉपुलर होने को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को आखिर किस तरीके सफल करने का प्रयास कर रही है। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के कुछ ट्विट्स सामने आए है। इसके तहत ये भी पता चलता है कि राहुल गांधी की पदयात्रा को लोगों तक सफल दिखाने के लिए किस तरह से रणनीति बनाई जाती है। इसकी जानकारी सामने आई है।

राहुल गांधी को पॉपुलर दिखाने और लोगों की टाइमलाइन तक पहुंचने के लिए कांग्रेस फेसबुक पर हर दिन एक पोस्ट पर लाखों रुपये खर्च कर रही है। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी फोटो वायरल हो रही है। जिसमें दिखाया गया है कि कांग्रेस हर अलग-अलग पोस्ट के लिए लाखों  पैसे तक खर्च कर रही है। पोस्ट में दिखाया गया है कि राहुल की यात्रा को सफल दिखाने के लिए कीमत अलग-अलग दी गई है।

एक यूजर के मुताबिक, राहुल गांधी को लोकप्रिय दिखाने के लिए कांग्रेस ने 21 फरवरी 2019 से  10 दिसंबर 2022 तक 77,18512 रुपये खर्च कर डाले। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि महज 7 दिन यानि 4 दिसंबर से 10 दिसंबर 2022 में 7,67,091 उड़ा डाले।

लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल के चक्कर में इतना पैसा क्यों लुटा रही है। कांग्रेस दावा कर रही है कि उनकी ये यात्रा सफल साबित हो रही है। लेकिन राहुल गांधी को नेशनल लेवल पर लोकप्रिय साबित करने के चक्कर में कांग्रेस खुद अपनी फजीहत करा रही है?