newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi Vacates Bungalow: राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, बोले-सच्चाई बोलने की कीमत चुकाता रहूंगा

Rahul Gandhi Vacates Bungalow: राहुल गांधी ने मीडिया वालों के सवालों के जवाब मैं इस घर में नहीं रहना चाहता हूं। क्योंकि ये घर मुझे हिंदुस्तान की जनता ने दिया था। 19 साल में यहां रहा हूं। मुझसे छिन लिया गया है कोई दिक्कत नहीं है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को सरकारी बंगला खाली कर दिया है। संसद सदस्यता रद्द होने के बाद उन्होंने सरकारी बंगले की चाबी लोकसभा सचिवालय अधिकारियों को सौंप दी। इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि मोदी सरनेम केस में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि कोर्ट ने उन्हें तुरंत जमानत भी दे दी थी। वहीं मानहानि केस में दोषी पाए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने उनकी संसद सदस्यता को रद्द कर दिया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद बने थे। पहली बार वो साल 2004 में अमेठी से सांसद चुने गए थे। वहीं दिल्ली में सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा, ये घर 19 साल के लिए देश की जनता ने मुझे दिया। सबसे पहले मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं इसे खाली कर रहा हूं। सच्चाई बोलने की आजकल कीमत है जो भी कीमत है मैं चुकाता रहूंगा।

राहुल गांधी ने मीडिया वालों के सवालों के जवाब मैं इस घर में नहीं रहना चाहता हूं। क्योंकि ये घर मुझे हिंदुस्तान की जनता ने दिया था। 19 साल में यहां रहा हूं। मुझसे छिन लिया गया है कोई दिक्कत नहीं है। आगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मंहगाई का मुद्दा उठता रहूंगा। क्योंकि वो सच्चाई है और किसी न किसी को बोलनी पड़ेगी। मैं बोल रहा हूं।

राहुल गांधी बहुत हिम्मत वाले हैं, बिल्कुल डरते नहीं हैं-प्रियंका गांधी

वहीं राहुल गांधी द्वारा सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने मीडिया से कहा, उन्होंने (राहुल गांधी) सरकार के बारे में सच्चाई बोली इसीलिए उनके साथ ये सब हो रहा है। लेकिन बहुत हिम्मत वाले हैं, बिल्कुल डरते नहीं हैं, नहीं डरेंगे और अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

जानिए क्या है मामला-

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साल 2019 में कर्नाटक में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी उपनाम पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि आखिरी सारे मोदी नाम वाले चोर क्यों होते है। जिसके बाद भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी पर मोदी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया था।