newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जय श्री राम बोलने वालों को बताया राक्षस, भड़की BJP, लोगों ने भी लगाई क्लास

Rashid Alvi Controversy: अमित मालवीय ने लिखा, ”सलमान ख़ुर्शीद के बाद अब कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी जय श्री राम कहने वालों को निशाचर (राक्षस) बता रहे हैं। राम भक्तों के प्रति कांग्रेस के विचारों में कितना ज़हर घुला हुआ है।”

नई दिल्ली। हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद हिन्दुत्व की तुलना ISIS और बोको हराम से कर डाली थी जिसके बाद सलमान खुर्शीद मुसीबत में फस गए है। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता के खिलाफ दिल्ली पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। वहीं सलमान खुर्शीद का विवाद थमा भी नहीं था कि अब कांग्रेस के एक और नेता ने हिंदुओं को लेकर विवादित बयान दे डाला है। इस बार कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने हिंदुओं पर बेतुतका बयान दिया है। दरअसल कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जय श्रीराम का नारा लगाने वालों की तुलना रामायण के कालनेमि राक्षस से कर दी।

Rashid Alvi

राशिद अल्वी ने ये बयान उत्तर प्रदेश के संभल में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। राशिद अल्वी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राशिद अल्वी कह रहे है कि आज भी बहुत लोग जय श्रीराम का नारा लगाते है वो कालनेमि राक्षस है। वहीं इस बयान के बाद कांग्रेस नेता विवादों में घिर गए है। उनके इस बयान को लेकर अब भाजपा हमलावर हो गई है।

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राशि अल्वी का वीडियो शेयर हुए निशाना साधा। अमित मालवीय ने लिखा, ”सलमान ख़ुर्शीद के बाद अब कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी जय श्री राम कहने वालों को निशाचर (राक्षस) बता रहे हैं। राम भक्तों के प्रति कांग्रेस के विचारों में कितना ज़हर घुला हुआ है।”

वहीं विवाद को बढ़ता देख कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने सफाई भी दे डाली। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि, “मैंने ये नहीं कहा कि जय श्री राम बोलने वाला हर आदमी राक्षस होता है, मैंने कहा है कि जय श्री राम बोलने वाला हर आदमी मुनि नहीं होता।”

 

लोगों की प्रतिक्रियां