newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sanjay Raut: ईडी ने संजय राउत के खिलाफ कसा शिकंजा, भेजा समन, घर से बरामद किया 11.50 लाख रुपए

Sanjay Raut: ईडी द्वारा घंटों चली रेड के बाद संजय राउत के घर से 11.50 लाख रुपए बरामद हुए हैं। ईडी ने राउत के खिलाफ यह कार्रवाई पत्रा चॉल घोटाला मामले में की है। राउत पर इस मामले में 1 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक का घोटाला करने का आरोप है। जिसकी ईडी अभी जांच कर रही है। अब ऐसे में जांच के उपरांत क्या कुछ सच्चाई निकलकर सामने आती है।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में आज शिवसेना नेता संजय राउत का नाम सुबह से ही सुर्खियों में है। उनके आवास पर सुबह से ही ईडी अधिकारी पत्रा चॉल घोटाला मामले में छापेमारी कर रही थी। इससे पहले ईडी ने राउत को दो मर्तबा समन जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने एक बार भी ईडी दफ्तर आना जरूरी नहीं समझा, जिसके बाद आज जांच एजेंसी ने उनके यहां छापेमारी की। घंटों तक रेड करने के बाद राउत को हिरासत में ले लिया गया है और अब माना जा रहा है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार भी किया जा सकता है। हालांकि, राउत के वकील का कहना है कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है, उन्हें सिर्फ पूछताछ के लिए ले जाया गया है। उधर, राउत के समर्थकों द्वारा ईडी की कार्रवाई को बाधित करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने पुलिस कर्मियों ने सभी समर्थकों को रोकते हुए ईडी का सहयोग किया। वहीं, हिरासत में लिए जाने के दौरान राउत हाथों में भगवा कपड़ा लहराते हुए हिंदुत्व के प्रति अपनी अगाध आस्था का भी प्रदर्शन करते नजर आ रहे थे। वहीं, अब इस पूरे प्रकरण को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। आइए, आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

sanjay raut 123

जानें पूरा माजरा

आपको बता दें कि ईडी द्वारा घंटों चली रेड के बाद संजय राउत के घर से 11.50 लाख रुपए बरामद हुए हैं। ईडी ने राउत के खिलाफ यह कार्रवाई पत्रा चॉल घोटाला मामले में की है। राउत पर इस मामले में 1 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक का घोटाला करने का आरोप है। जिसकी ईडी अभी जांच कर रही है। अब ऐसे में जांच के उपरांत क्या कुछ सच्चाई निकलकर सामने आती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। उधर, ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद राउत ने मीडिया से मुखातिब होने के क्रम में कहा था कि यह मेरे द्वारा की गई एक राजनीतिक साजिश है, लेकिन मैं नहीं झुकूंगा। मैंने कभी झुकना नहीं सीखा है।

Sanjay Raut

उन्होंने कहा कि ईडी ऐसा करके महाराष्ट्र और शिवसेना को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं कि उनकी कोशिशें कामयाब नहीं होने वाली है। ईडी की मानें तो राउत को दो मर्तबा समन जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने कभी-भी ईडी दफ्तर आना जरूरी समझा है। जिसके बाद राउत के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। अब ऐसे में आगामी दिनों में यह पूरा माजरा क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम