newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MCD Election 2022 Results: बीजेपी ने गंवाई सत्ता, AAP ने हासिल की बंपर जीत, कांग्रेस की हालत पस्त, यहां जानिए पल-पल के अपडेट

MCD Election 2022 Results :आज म्युनिसिपल काउंसिल ऑफ दिल्ली MCD के चुनाव नतीजे आने हैं। कुल वार्डों की संख्या 250 है। इसमें बहुमत के लिए 126 सीटें चाहिए। एमसीडी पर 15 साल से काबिज बीजेपी, दिल्ली में सरकार चलाने वाली आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच मुकाबला हुआ है।

नई दिल्ली। आज दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। आप ने दिल्ली एमसीडी पर कब्जा कर लिया है।आप ने 134, बीजेपी ने 104, कांग्रेस ने 9 और निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं है।

 

LIVE UPDATES……………..

#DelhiMCDPolls की मतगणना खत्म, आप ने 134, बीजेपी ने 104, कांग्रेस ने 9 और निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं.

मतगणना के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और 126 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी ने 97 सीटों पर जीत दर्ज की है। बात करें कांग्रेस की तो पार्टी ने 7 सीटें जीती हैं।

दिल्ली एमसीडी चुनाव में आप ने 107 सीटें जीती।

दिल्ली में आप पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल

दिल्ली एमसीडी चुनावों में आप ने 75 सीटों पर जीत हासिल की है और 60 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी ने 55 सीटों पर जीत हासिल की है और 48 सीटों पर आगे चल रही है।

एमसीडी चुनाव में अब तक आप ने 56 वार्ड और भाजपा ने 46 वार्ड जीते।

सुल्तानपुरी-ए वार्ड से आप उम्मीदवार बोबी जीत हासिल की है। पहली बार एमसीडी चुनाव में किसी ट्रांसजेंडर प्रत्याशी की जीत हुई है।

एमसीडी चुनाव में आप 31 जीती है और 101 सीटों पर आगे है जबकि बीजेपी 32 जीती है और 74 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस के खाते मे 4 पर जीत आई है और वो 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीजेपी और आप ने 14-14 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस ने 2 सीटें जीती हैं। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी 91 सीटों और आप 116 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 9,निर्दलीय 3 और बसपा 1 सीट पर चल रही है।

दिल्ली एमसीडी चुनावों में बीजेपी और आप ने 2-2 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही 112-112 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस 12, निर्दलीय 4, बसपा और राकांपा 1-1 पर आगे चल रही हैं।

ताजा रुझानों में AAP अब 109, बीजेपी 105 और कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है।

एमसीडी चुनाव 2022 के रुझानों में भाजपा 110 सीटों पर, आप 100 पर, कांग्रेस 9 पर, निर्दलीय 3 और राकांपा 1 पर आगे चल रही है।

एमसीडी चुनाव 2022 के आधिकारिक रुझानों में भाजपा 107 सीटों पर, आप 95 पर, कांग्रेस 9 पर, निर्दलीय 3 और राकांपा 1 पर आगे चल रही है।

एमसीडी चुनाव में भाजपा 97 सीटों पर, आप 53 पर, कांग्रेस 5 पर और निर्दलीय और राकांपा 1-1 सीटों पर आगे चल रही है।

एमसीडी चुनावों के रुझानों में बीजेपी 66, आप 30 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे चल रही है। दोनों पार्टियों के बीच टांके की टक्कर

 

ताजा आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा 55 सीटों पर, आप 20 पर और कांग्रेस 3 सीटों से आगे चल रही है।

पहले रुझानों में 250 वार्डों में AAP 4, बीजेपी 3 सीटों से आगे।

एमसीडी चुनाव 2022: 250 वार्डों के लिए वोटों की गिनती शुरू।

एमसीडी चुनाव 2022 के लिए वोटों की गिनती दिल्ली में शुरू हुई..।

एमसीडी चुनाव: 250 वार्डों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी

-एमसीडी के 250 वार्डों के लिए चुनाव कराया गया था

-एमसीडी चुनाव में 50.47 फीसदी वोट पड़े थे

-एमसीडी चुनाव में पिछली बार से 3 फीसदी कम वोट पड़े थे

-एमसीडी में बहुमत के लिए 126 सीटें चाहिए होंगी

-कुल 42 केंद्रों पर वोट गिने जाएंगे

-एमसीडी पर पिछले 15 साल से बीजेपी का कब्जा

-इस बार आम आदमी पार्टी दे रही बीजेपी को टक्कर

-मुकाबले में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस भी

-सबसे पहले आएगा 132 कापसहेड़ा का नतीजा

-एक्जिट पोल के नतीजों में ‘आप’ का पलड़ा भारी बताया गया था

-आप को 140 से ज्यादा सीटें मिलते एक्जिट पोल में बताया गया

-एमसीडी चुनाव के नतीजों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था