newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Security Breach: PM मोदी की हत्या दिखाने वाला वीडियो गेम बनाने के आरोपी की पहचान उजागर, बोला- मुझे…

5 जनवरी को फिरोजपुर जाते वक्त करीब-करीब इसी तरह मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाई गई थी। एक फ्लाईओवर पर प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोक लिया था। मोदी को वहां 20 मिनट तक रुकना पड़ गया था और उनकी जान को खतरा पैदा हो गया था।

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या दिखाने वाले वीडियो गेम बनाने के आरोपी की पहचान हो चुकी है। इस आरोपी ने करीब एक साल पहले ये गेम बनाया था। बीते दिनों पंजाब में मोदी की सुरक्षा में एक फ्लाईओवर में लगी सेंध में जिस तरह की घटनाएं हुईं, ठीक वैसा ही इस वीडियो गेम में भी दिखाया गया था। इस आरोपी का गेम खेलते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। पहचान होने के बाद आरोपी ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है। वो कह रहा है कि लोग उसे और परिजनों को धमकियां दे रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स ने दिल्ली पुलिस, पंजाब पुलिस और गृह मंत्रालय को टैग कर आरोपी को गिरफ्तार करने और सख्त सजा दिलाने की मांग की है।

यू-ट्यूब पर आरोपी ने Happy Goldsmith नाम से चैनल बना रखा है। यहीं से आरोपी की पहचान की गई। आरोपी ने अपने वीडियो गेम में दिखाया था कि एक फ्लाईओवर पर मोदी की गाड़ी को रोका जाता है। भीड़ उन्हें घेर लेती है। मोदी बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन लोग उन्हें घेरकर उनकी हत्या कर देते हैं। बता दें कि 5 जनवरी को फिरोजपुर जाते वक्त करीब-करीब इसी तरह मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाई गई थी। एक फ्लाईओवर पर प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोक लिया था। मोदी को वहां 20 मिनट तक रुकना पड़ गया था और उनकी जान को खतरा पैदा हो गया था। इसके बाद ही लोगों ने सोशल मीडिया पर पड़ताल की थी, तो ये वीडियो गेम सामने आया था। यहां तक कि आरोपी इसे खेलते हुए भी दिखा था।

पहचान उजागर होने के बाद आरोपी अब माफी मांग रहा है। उसने अपने यू-ट्यूब चैनल पर माफी का वीडियो अपलोड किया है। वो गुरुमुखी में बोल रहा है। इससे साफ है कि आरोपी पंजाब का रहने वाला है। आरोपी कह रहा है कि उससे बड़ी गलती हो गई और उसे पता नहीं था कि इस तरह का वाकया मोदी के साथ हो जाएगा। उसने कहा है कि घरवालों को भी इस वजह से जान का खतरा पैदा हो गया है। उसका कहना है कि आगे से वो इस तरह की गलती कभी नहीं करेगा। उसने कहा कि मजा लेने के लिए उसने गेम बनाया था। उसे पता नहीं था कि मोदी के साथ आगे चलकर इसी तरह का कुछ हो जाएगा।