newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल के खिलाफ भड़काऊ बयान का नोटिस, सख्त हुआ हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनिया, प्रियंका, राहुल, मनीष सिसोदिया और अन्य के विवादित बयान पर नोटिस जारी किया है। इन सभी के खिलाफ दायर याचिका में विवादित बयान देने और दिल्ली का माहौल बिगाड़ने की बात कही गई थी।

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनिया, प्रियंका, राहुल, मनीष सिसोदिया और अन्य के विवादित बयान पर नोटिस जारी किया है।  इन सभी के खिलाफ दायर याचिका में  विवादित बयान देने और दिल्ली का माहौल बिगाड़ने की बात कही गई थी।

Rahul Gandhi Confused

याचिकाकर्ता ने कहा कि धार्मिक भावनाओ को भड़काने वाला बयान दिया जा रहा है। राहुल गांधी कहते हैं कि मीडिया के साथ हम खड़े है। पूरी कांग्रेस पार्टी साथ खड़ी है। इसी बहाने तोड़ने का काम किया जा रहा है। ये लोग डर की बात करते है।

Priyanka Gandhi

याचिकाकर्ता ने कहा कि प्रियंका गांधी कहती हैं कि आज न्याय के साथ खड़ा होना है। इतिहास बचाना है। इसके अलावा और भी बहुत कुछ कहा है उन्होंने। मनीष सिसोदिया का ट्वीट देखिए। वे कहते हैं कि बीजेपी सब कुछ चुनाव के लिए करवा रही है।

delhi highcourt

इन दलीलों की रोशनी में दिल्ली हाइकोर्ट ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार व दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। अब इस मामले में 13 अप्रेल को अगली सुनवाई होगी।