newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gujarat Polls: हिमंत सरमा ने राहुल की तुलना सद्दाम हुसैन से की, तो भड़की अलका लांबा लेकिन फिर कर बैठी बेतुकी बयानबाजी

Gujarat Polls: लेकिन हिमंत सरमा को जवाब देने के चक्कर में अलका लांबा बेतुकी बयानबाजी कर बैठी। दरअसल कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि अच्छा हुआ कि राहुल गांधी ने अपने कुत्ते को ज्यादा महत्व दिया। अब इस बयान को लेकर अलका लांबा विवादों में आई है।

नई दिल्ली। बीते दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुजरात में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि आपकी शक्ल चेंज हुई कोई बुरा नहीं है। लेकिन आपको चेहरा चेंज ही करना है तो थोड़ा सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसा कर लो या तो जवाहरलाल नेहरू जैसा कर लो वो भी चलेगा। महात्मा गांधी जैसा होने से और भी अच्छा है, लेकिन आप का चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होते जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को जो कल्चर है वो भारतीय संस्कृति के नजदीक नहीं है। बल्कि उनसे मेल खाती है जिन्होंने अभी तक भारत को समझा ही नहीं है। वहीं अब कांग्रेस पार्टी असम के सीएम सरमा के इस बयान पर भड़क गई है। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने हिमंत सरमा के बयान पर पलटवार किया है।

लेकिन हिमंत सरमा को जवाब देने के चक्कर में अलका लांबा बेतुकी बयानबाजी कर बैठी। दरअसल कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि अच्छा हुआ कि राहुल गांधी ने अपने कुत्ते को ज्यादा महत्व दिया। अब इस बयान को लेकर अलका लांबा विवादों में आई है। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता रहे हिमंता सरमा आला हाईकमान से नाराज होकर पार्टी छोड़ दी थी। जिसके बाद वो भाजपा में शामिल हो गए थे। इतना ही नहीं कई मर्तबा वो ये भी कह चुके है कि राहुल गांधी के घर कोई जाता है तो वो उससे ज्यादा अपने कुत्ते को महत्व देते है।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का लुक काफी बदला हुआ दिखाई दे रहा है। राहुल गांधी की लंबी दाढ़ी रखे हुए नजर आ रहे है। वैसे राहुल गांधी अधिकांश क्लीन शेव रखते है। लेकिन उनकी इस दाढ़ी को लेकर हिमंता सरमा ने हमला किया है।