newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

‘सपा नेताओं से मिलना तो दूर, उनकी शक्ल तक देखना पसंद नहीं है मुझे’ ढाई घंटे हुई मुलाकात के बाद आचार्य ने बताया आजम का दर्द  

वहीं, प्रमोद ने आगे कहा कि आखिर आजम खान जैसे नेता बकरी चुराएंगे। विश्वास नहीं होता है। साफ जाहिर होता है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। प्रमोद ने कहा कि आज जेल में आजम दयनीय जीवन जी रहे हैं। उनका पूरा शरीर दर्द से कराहा रहा है। बता दें कि बीते दिनों सपा विधायक रविदास मल्होत्रा ने बयान दिया था कि उन्हें आजम खान से जेल प्रशासन ने मिलने नहीं दिया।

नई दिल्ली। विगत 26 माह से सलाखों में अपने दिन काट रहे समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से मुखातिब होने आज कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम जैसे ही पहुंचे, वैसे ही सियासी गलियारों में चर्चागोशियों का बाजार गुलजार हो गया। तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। सियासी सूरमाओं के कान खड़े हो गए। दोनों ही नेताओं के बीच ढाई घंटे तक गुफ्तगू हुई। इस दौरान जहां आचार्य ने आजम को गीता भेंट किया तो वहीं सपा ने उन्हें खुजूर खिलाया। हालांकि, सुबह मीडिया से मुखातिब होने के क्रम में कांग्रेस नेता की आजम खान से किन मसलों पर वार्ता हुई थी, उसे जगजाहिर करने से साफ इनकार कर दिया था। लेकिन अब उन्होंने खुलकर यह जाहिर कर दिया है कि आखिर उनकी आजम से किन-किन मसलों पर वार्ता हुई थी। आइए, आपको सब कुछ विस्तार से बताते हैं।

Azam khan

बकौल आचार्य प्रमोद कृष्णम,’ आजम खान सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बेहद ही खफा हैं। वे सपा के किसी भी नेता से नहीं मिलना चाहते हैं। आजम पिछले 26 माह से जेल में बंद हैं, लेकिन आज तक वे उनसे मिलने तक नहीं आएं। सपा का कोई भी नेता अब तक उनसे मिलने नहीं पहुंचा है। जिसका आजम को अफसोस है। आजम ने कहा कि सपा ने मेरे साथ वैसा ही व्यवहार किया है, जैसा मुलायम सिंह यादव के साथ किया था। खुद आजम ने कहा कि वे अब समाजवादी पार्टी के किसी भी नेता से मिलने को इच्छुक नहीं हैं। किसी भी सपाई की अब उन्हें शक्ल तक देखना पसंद नहीं है। आजम ने कहा कि उन्हें इस बात का मलाल रहेगा कि सपा के किसी भी नेता ने उनके पक्ष में आवाज नहीं उठाई।

कौन हैं आजम खान, जिन्हें तबाह करना चाहती है भाजपा

वहीं, प्रमोद ने आगे कहा कि आखिर आजम खान जैसे नेता बकरी चुराएंगे। विश्वास नहीं होता है। साफ जाहिर होता है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। प्रमोद ने कहा कि आज जेल में आजम दयनीय जीवन जी रहे हैं। उनका पूरा शरीर दर्द से कराहा रहा है। बता दें कि बीते दिनों सपा विधायक रविदास मल्होत्रा ने बयान दिया था कि उन्हें आजम खान से जेल प्रशासन ने मिलने नहीं दिया। इस पर प्रमोद ने कहा कि दरअसल आजम  जिससे चाहते हैं, उसी से मिलते हैं, और आज की तारीख में सच तो यह है कि वे किसी भी सपा नेता से मिलना तो दूर, बल्कि उनकी शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते हैं।