newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus: भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,079 नए मामले, 560 मरीजों ने गंवाई जान

Coronavirus in India: स्वास्थ्य पर नीति आयोग के सदस्य डॉ वी.के. पॉल जो कोविड से लड़ने पर केंद्र के टास्क फोर्स के सदस्य भी हैं, ने शुक्रवार को कहा “मामलों में गिरावट धीमी हो गई है। यह एक चेतावनी संकेत है। भारत में कोविड के खिलाफ लड़ाई के लिए अगले 100 से 125 दिन महत्वपूर्ण हैं।”

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के 38,079 नए मामले सामने आए हैं, जो शुक्रवार की तुलना में कम है और पिछले 24 घंटों में 560 मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामले अब 4,24,025 हो गए हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.31 फीसदी हो गई है। 16 जुलाई तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 44,20,21,954 है, जिसमें शुक्रवार को जांचे गए 19,98,715 नमूने शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अगले 100-125 दिन महत्वपूर्ण होंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की 42,12,557 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 42,12,557 हुआ है।

स्वास्थ्य पर नीति आयोग के सदस्य डॉ वी.के. पॉल जो कोविड से लड़ने पर केंद्र के टास्क फोर्स के सदस्य भी हैं, ने शुक्रवार को कहा “मामलों में गिरावट धीमी हो गई है। यह एक चेतावनी संकेत है। भारत में कोविड के खिलाफ लड़ाई के लिए अगले 100 से 125 दिन महत्वपूर्ण हैं।”

Coronavirus

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक कोविड ब्रीफिंग के दौरान कहा कि दूसरी लहर कम होने के बाद कई राज्यों ने सावधानी से प्रतिबंधों में ढील दी है। हालांकि, देश तीसरी लहर की संभावना की तैयारी कर रहा है।