newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia-Ukraine war: खारकीव में भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध आज यानी की मंगलवार को छठे दिन में दाखिल हो चुका है। यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रमकता दिन व दिन बढ़ती जा रही है। संयुक्त राष्ट के हस्तक्षेप के बाद भी यूक्रेन को लेकर पुतिन के आक्रमक रूख में किसी भी प्रकार की नरमी देखने को नहीं मिल रही है। …

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध आज यानी की मंगलवार को छठे दिन में दाखिल हो चुका है। यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रमकता दिन व दिन बढ़ती जा रही है। संयुक्त राष्ट के हस्तक्षेप के बाद भी यूक्रेन को लेकर पुतिन के आक्रमक रूख में किसी भी प्रकार की नरमी देखने को नहीं मिल रही है। इसी बीच रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर भारतीय के लिए दुखद खबर सामने आई है। दरअसल यूक्रेन के खारकीव (Kharkiv) में भारतीय छात्र की मौत हो गई है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर दी। इसके साथ विदेश मंत्रालय परिवार वालों के साथ लगातार संपर्क में है।

विदेश मंत्रालय ने छात्र के मौत के संदर्भ में ट्ववीट कर जानकारी दी है कि “गंभीर दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खार्किव में एक भारतीय छात्र की गोलाबारी में जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं’। बागची ने आगे कहा कि विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला रूस और यूक्रेन के राजदूतों को बुला रहे हैं ताकि भारत के उन नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित मार्ग की मांग को दोहराया जा सके जो अभी भी खार्किव और अन्य संघर्ष क्षेत्रों के शहरों में हैं।