newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारत की सैन्य क्षमता का दिख रहा दम, परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि प्राइम मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण

Agni Prime missile: भारतीय रक्षा क्षेत्र में इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद भारतीय सेना की ताकत बढ़ेगी। जानकारी के मुताबिक भविष्य में इस मिसाइल को सेना में शामिल किया जा सकता है।

नई दिल्ली। अग्नि (Agni) सीरीज की नई मिसाइल Agni-Prime का भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने सफल परीक्षण किया है। इसको लेकर सूत्रों ने जानकारी दी है कि सोमवार की सुबह 10.55 बजे इसका परीक्षण ओडिशा के तट के पास डॉ अब्दुल कलाम टापू पर किया गया है। यह परीक्षण सफल रहा है। सूत्रों का कहना है कि, परीक्षण के दौरान मिसाइल सभी पैमानों पर खरी उतरी। गौरतलब है कि Agni सीरीज कि यह नई मिसाइल Agni Prime 1000-2000 किलोमीटर तक सटीक निशाना लगा सकती है। भारतीय रक्षा क्षेत्र में इस मिसाइल का शामिल होना, भारतीय सेना की ताकत को बढ़ाएगा। जानकारी के मुताबिक भविष्य में इस मिसाइल को सेना में शामिल किया जा सकता है। यह मिसाइल परमाणू हथियार के साथ हमला करने में सक्षम है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि, भारत ने आज सुबह 10:55 बजे ओडिशा के तट पर अग्नि श्रृंखला की एक नई मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण किया। नई परमाणु-सक्षम मिसाइल पूरी तरह से मिश्रित सामग्री से बनी है।

बता दें कि भारत में पहली बार साल 1989 में अग्नि मिसाइल का परीक्षण किया था। उस समय अग्नि मिसाइल की मारक क्षमता आज के मुकाबले कम थी। बता दें कि उस दौरान अग्नि मिसाइल की क्षमता तकरीबन 700 से 900 किलोमीटर थी। इसके बाद साल 2004 में इसे भारतीय सेना में शामिल किया गया था।

Make In india

मालूम हो कि मेक इन इंडिया के अंतर्गत भारतीय वैज्ञानिक स्वदेशी ज्ञान कौशल से निर्मित मिसाइलों का निर्माण उनके कल पुर्जों का निर्माण उनके टेक्नोलॉजी का निर्माण खुद करने लगे हैं। आज के परीक्षण से भारत को मिसाइल क्षेत्र में मानो महारथ हासिल हुई है।