नई दिल्ली। 20 दिसंबर को दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर CAA के विरोध में प्रदर्शन में शामिल हुए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिसके बाद 15 जनवरी को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी थी। जमानत मिलते ही चंद्रशेखर फिर से जामा प्रदर्शन पहुंच गया।
आपको बता दें कि तीस हजारी कोर्ट से जमानत मिलने के बाद चंद्रशेखर ने दिल्ली में कई जगह दौरा किया। शुक्रवार दोपहर को चंद्रशेखर दिल्ली की जामा मस्जिद पहुंचे और समर्थकों के साथ नागरिकता संशोधन एक्ट का विरोध किया। गौरतलब है कि कोर्ट के आदेश के अनुसार, चंद्रशेखर आजाद को 24 घंटे के अंदर दिल्ली से 4 हफ्ते के लिए बाहर जाना होगा।
शुक्रवार सुबह जामा मस्जिद आने से पहले चंद्रशेखर ने रविदास मंदिर, शीशगंज गुरुद्वारे का दौरा किया। जामा मस्जिद पहुंचने पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वह कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे और 24 घंटे के अंदर दिल्ली से बाहर चले जाएंगे।
Delhi: People stage protest against #CitizenshipAmendmentAct and National Register of Citizens (NRC) at Jama Masjid. Bhim Army chief Chandrashekhar Azad has also reached. pic.twitter.com/9vPSENlZGp
— ANI (@ANI) January 17, 2020
गौरतलब है कि आज जुमा है और जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर नागरिकता संशोधन एक्ट का विरोध हो रहा है। पिछले एक महीने से हर शुक्रवार को जामा मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन होता है। कांग्रेस नेता अलका लांबा भी इस दौरान जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन में शामिल हुईं।