newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Khalistan Slogans On Mata Chintpurni Temple: खालिस्तानियों ने हिमाचल के माता चिंतपूर्णी मंदिर पर लिखे नारे, आतंकी पन्नू ने सीएम सुक्खू को भी दी धमकी

खुफिया सूत्रों के हवाले से चैनल सीएनएन न्यूज18 ने खबर दी है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू अब सांप्रदायिक कार्ड खेल रहा है। वो हिंदू, सिख और मुस्लिमों के बीच विभेद पैदा करने की कोशिश कर रहा है। पन्नू भारत में मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल है। उसे अमेरिका और कनाडा में शह मिली हुई है।

आए दिन वीडियो जारी कर भारत को धमकी देता रहा है गुरपतवंत सिंह पन्नू।

नई दिल्ली। साल 2022 में खालिस्तानी समर्थकों ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित दूसरे विधानसभा भवन की दीवारों पर नारे लिखे और झंडे टांगे थे। अब खालिस्तानी आतंकी और सिख्स फॉर जस्टिस यानी एसएफजे के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर खालिस्तानी तत्वों ने हिमाचल प्रदेश के उना स्थित प्रसिद्ध माता चिंतपूर्णी मंदिर की दीवारों पर नारे लिखे हैं। बाकायदा पन्नू ने एक ऑडियो जारी कर दावा किया है कि उसके लोगों ने चिंतपूर्णी मंदिर की दीवार पर हिमाचल बनेगा खालिस्तान के नारे लिखे। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपने ऑडियो में हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम भी लिया और कहा कि वो न भूलें कि 1984 में सिखों का कत्ल किया गया था। उसने कहा कि सुक्खू जान लें कि हिमाचल भी खालिस्तान का हिस्सा है।

खुफिया सूत्रों के हवाले से चैनल सीएनएन न्यूज18 ने खबर दी है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू अब सांप्रदायिक कार्ड खेल रहा है। वो हिंदू, सिख और मुस्लिमों के बीच विभेद पैदा करने की कोशिश कर रहा है। पन्नू भारत में मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल है। इसके बाद भी उसे अमेरिका और कनाडा में पनाह मिली हुई है। आए दिन गुरपतवंत सिंह पन्नू भारत और पीएम नरेंद्र मोदी के लिए धमकियां देता है, लेकिन अमेरिका और कनाडा की सरकारों ने उस पर कोई एक्शन नहीं लिया। पन्नू के इशारे पर ही खालिस्तान समर्थकों ने बीते दिनों कनाडा में मंदिरों को भी निशाना बनाया था। यहां तक कि गुरपतवंत सिंह पन्नू ने बीते दिनों धमकी दी थी कि 19 नवंबर को एयर इंडिया के विमानों को खतरा हो सकता है। उसने सिखों से कहा था कि इस तारीख को एयर इंडिया के विमानों से सफर न करें।

गुरपतवंत सिंह पन्नू कनाडा और अमेरिका की तरफ से कोई कदम न उठाए जाने से बेखौफ और बेलौस होकर घूम रहा है। उसने कनाडा में भारत के उच्चायुक्त और अन्य राजनयिकों का पता बताने पर 10000 डॉलर इनाम का भी एलान किया था। पन्नू के इशारे पर न्यूयॉर्क के गुरुद्वारा में अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू से भी खालिस्तानियों ने बीते दिनों बदसलूकी की थी। अब पन्नू के खालिस्तानी कारिंदों ने माता चिंतपूर्णी मंदिर को निशाना बनाया है।