newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

RJD Leader Slammed: लालू के करीबी नेता ने RSS और हिंदुओं को बताया पाकिस्तानी एजेंट, भड़के यूजर्स बोले- 9वीं फेल…

लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विवादित बयान दिया है। जगदानंद सिंह ने मीडिया से कहा कि पाकिस्तानी एजेंटों के तौर पर जो लोग भी पकड़े गए हैं, वे सभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के और हिंदू लोग हैं।

पटना। लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विवादित बयान दिया है। जगदानंद सिंह ने मीडिया से कहा कि पाकिस्तानी एजेंटों के तौर पर जो लोग भी पकड़े गए हैं, वे सभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के और हिंदू लोग हैं। दरअसल, जगदानंद सिंह से मीडिया ने फुलवारी शरीफ में बीते दिनों गजवा-ए-हिंद के नाम पर टेरर मॉड्यूल चलाने वालों की गिरफ्तारी के बारे में पूछा था। इस पर जगदानंद ने आरएसएस और हिंदुओं का नाम बतौर पाकिस्तानी एजेंट ले लिया। इस बयान को देने के बाद वो सोशल मीडिया पर निशाना भी बन रहे हैं।

Patna terror

जगदानंद ने सवाल के जवाब में कहा कि जो लोग गिरफ्तार हुए हैं, उनके बारे में कहा जा रहा है कि वे पाकिस्तान में बैठे लोगों से फोन पर बात करते थे। लालू की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि बंटवारे के वक्त तमाम भारतीय पाकिस्तान चले गए थे। उनके जानने वाले लोग इधर भी रहते हैं। अगर वे फोन करते हैं, तो इससे ये साबित नहीं होता कि वे भारत के खिलाफ हैं। इसके बाद ही उन्होंने कहा कि अब तक तो जो भी पाकिस्तानी एजेंट पकड़े गए हैं, वे आरएसएस के और हिंदू लोग निकले हैं।

जगदानंद के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गुस्सा भड़क उठा। तमाम यूजर्स ने जगदानंद को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। रोहित वर्मा नाम के यूजर ने लिखा- 9वीं फेल पार्टी की सड़ी सोच। वहीं, दीपक शर्मा ने लिखा- राजनीति वो नीति है जो स्वार्थ, चापलूसी, और सत्ता के लिए अपनी मां को भी मां स्वीकार करने से इनकार करवा दे और अगर आवश्यकता आ पड़े तो धरातल में घुसने से भी न हिचकिचाए नेता! इसी तरह संतोष साह तेली ने लिखा कि जल्द आने वाले चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल का बिहार में कांग्रेस की तरह हालत होने वाली है। जिस तरह से हिंदू विरोधी बयान दे रहे हैं हिंदू जाग चुका है।राहुल गांधी की तरह हिंदू अपमानित प्रवचन देना बंद कीजिए। और यूजर्स ने क्या कहा, ये आप ऊपर दिए ट्वीट के रिप्लाई सेक्शन में जाकर देख सकते हैं।