newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Opinion Poll: मध्य प्रदेश में फिर खिलेगा ‘कमल’, कांग्रेस के अरमानों पर फिरेगा पानी, ओपिनियन पोल से हुआ खुलासा

Opinion Poll: वोट शेयर की बात करें, तो मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को 44.7 फीसदी, कांग्रेस को 39.4% वोट शेयर मिलने का अनुमान है, वहीं अन्य 15.9 प्रतिशत वोट शेयर रह सकता है।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। लेकिन चुनाव से पहले भी सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अभी से अपनी कमर कसी ली है। दोनों एक-दूसरे हमले तेज कर दिए है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जबलपुर में एक जनसभा संबोधित किया और जनता को रिझाने के लिए 6 वादे भी किए। इसी बीच राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जी न्यूज ने MATRIZE के साथ ओपिनियन पोल किया है। इस ओपिनियन पोल के जरिए जानने की कोशिश की गई है कि आखिर मध्य प्रदेश में जनता किसका साथ देने जा रही है। क्या जनता फिर से भाजपा को सत्ता पर काबिज करवाई या फिर कांग्रेस को मौका देगी? इसके साथ ही ओपिनियन पोल में किस दल को कितनी सीटें मिलेगी? इस ओपिनियन पोल ने साफ कर दिया है।

shivraj singh chauhan and kamalnath

आइए सबसे पहले बात करते है इस MATRIZE के ओपिनियन पोल किस पार्टी को कितनी सीटें मिली हैं। बता दें कि इस ओपिनियन पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 119 -129 सीटें मिलने का अनुमान है यानि की भाजपा को बहुमत के आंकड़े को आसानी से छू लेगी। वहीं इस ओपिनियन पोल के अनुसार कांग्रेस के अरमानों पर पानी फिरते दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पार्टी को 91-104 सीटें मिल सकती है। इसके अलावा अन्य को 04-09 सीट प्राप्त हो सकती है।

bjp and congress flags

वोट शेयर की बात करें, तो मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को 44.7 फीसदी, कांग्रेस को 39.4% वोट शेयर मिलने का अनुमान है, वहीं अन्य 15.9 प्रतिशत वोट शेयर रह सकता है।



इसके अलावा ओपिनियन पोल में लोगों से आने वाले चुनाव में कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा से कितना फायदा होगा। इस पर भी राय ली गई है। जिसके मुताबिक, 21 फीसद लोगों ने बहुत अधिक बताया है, जबकि थोड़ा बहुत 28% और 48% ने इस यात्रा से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा।

Shivraj kamalnath

इसके अलावा सर्वे में सीएम के तौर पर शिवराज सिंह चौहान का कामकाज कैसा रहा है? इसको लेकर भी लोगों की राय जानने की कोशिश की गई। जिसमें बहुत बेहतर 42 फीसद, संतोषजनक 34 %, बेहद खराब 21 % और 3 फीसद लोगों ने कोई मत नहीं दिया है।