newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Madhya Pradesh Election Exit Poll Results 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, एग्जिट पोल ने बताया जनता का मिजाज

Madhya Pradesh Election Exit Poll Results 2023 : वहीं, इस बार भी पार्टी ने उन्हें बिधुनी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि, अभी तक बीजेपी की ओर से सीएम फेस सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसे में आगामी दिनों में सूबे की सियासी स्थिति कैसी रहती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन आइए उससे पहले जरा प्रदेश में बीते दिनों हुए चुनाव के बारे में जान लेते हैं।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी…? कांग्रेस, बीजेपी या फिर किसी और दल की…! फिलहाल, इस बारे में किसी भी प्रकार की टिप्पणी कर पाना उचित नहीं है, क्योंकि अभी तक चुनाव आयोग ने नतीजों की घोषणा नहीं की है, जिस दिन नतीजों की घोषणा होगी, उसी दिन यह साफ हो पाएगा कि आखिर सूबे में किसकी सरकार बनने जा रही है? कांग्रेस, बीजेपी या फिर किसी और दल की, लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल सामने आए हैं, जिससे यह साफ होता हुआ नजर आ रहा है कि आखिर सूबे में किसकी सरकार बनने जा रही है? आइए, आगे  एक नजर इस एग्जिट पोल पर डाल लेते हैं।

bjp and congress flags

हालांकि, एग्जिट पोल को बिल्कुल चनावी नतीजों के तुल्य मान लेना उचित नहीं है, लेकिन इस बात को भी सिरे से खारिज नहीं किया जा सकता है कि यह एग्जिट पोल कई मर्तबा चुनावी नतीजों की कार्बन कॉपी साबित हुए हैं, तो ऐसे में आज के एग्जिट पोल पर ना सभी सियासी दलों, बल्कि आम जनता की भी निगाहें टिकी हुई हैं। ऐसे में आज के एग्जिट पोल की सूरत कैसी रहती है। देखना दिलचस्प रहेगा, लेकिन आइए उससे पहले जरा मध्य प्रदेश की सियासी स्थिति पर एक नजर डाल लेते हैं।

LIVE UPDATE:- 

जी न्यूज का एग्जिट पोल 

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर जी न्यूज का एग्जिट पोल सामने आ चुका है, जिसमें बीजेपी की झोली में 230 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 118-130 सीटें आ सकती है। उधर, कांग्रेस के खाते में 97-107 सीटें जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा अन्य दलों के खाते में महज 2 सीटें जाने की संभावना जताई गई है।

रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल 

भाजपा के खाते में 118-130 सीटें जाने की संभावना जताई गई है। कांग्रेस के खाते में 97-107 सीटें जाती हुई नजर आ रही है। वहीं, अन्य दलों के खाते में 2 सीटें जाने की संभावना जताई गई है।

इंडिया टुडे एक्सिस मॉय इंडिया 

वहीं, इंडिया टुडे एक्सिस मॉय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी की झोली में 118-130 सीटें जाने की संभावना जताई गई है। कांग्रेस के खाते में 97 में से 107 सीटें जाने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अन्य के खातों में 2 सीटें जाने की संभावना जताई गई है।

TV9 के एग्जिट पोल

TV9 एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी के खाते में 106-116 सीटें जाने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कांग्रेस के खाते में 111-121 सीटें जाने की संभावना जताई गई है। वहीं, अन्य दलों के खाते में 0-2 सीटें जाने की संभावना जताई गई है।

न्यूज -18 के एग्जिट पोल

उधर, न्यूज 18 के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी के खाते में 116 सीटें जाने की संभावना जताई गई है। वहीं कांग्रेस के खाते में 111-121 सीटें जाने की संभावना जताई गई है। उधऱ, अन्य के खाते में 6  सीटें जाने की संभावना जताई गई है।

जन की बात के  एग्जिट 

उधर, जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी के खाते में 116 और कांग्रेस के खाते में  111 सीटें जाने की संभावना जताई गई है।

कब हुए थे मध्य प्रदेश में चुनाव

आपको बता दें कि गत 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में चुनाव हुए थे। प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच माना जा रहा है। वहीं, चुनाव आयोग के मुताबिक, प्रदेश में वोटिंग फीसद 75 फीसद वोटिंग हुई।

मध्य प्रदेश की सियासी स्थिति

….तो मध्य प्रदेश में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच माना जा रहा है। वैसे तो 2018 के चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी और इसके बाद कुछ दलों के साथ गठबंधन की नौका पर सवार होकर अपनी सरकार बनाई थी, लेकिन ज्यादा दिन नहीं बीते थे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तत्कालीन कमलनाथ सरकार की उपेक्षा से कुंठित होकर अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया, जिसका भरपूर फायदा उठाते हुए ना महज बीजेपी ने सिंधिया गुट को अपने पाले में किया, बल्कि कांग्रेस नेता व तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ को सीएम की कुर्सी से बेदखल कर अपनी सत्ता स्थापित की। जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बनें। वहीं, इस बार भी पार्टी ने उन्हें बिधुनी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि, अभी तक बीजेपी की ओर से सीएम फेस सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसे में आगामी दिनों में सूबे की सियासी स्थिति कैसी रहती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।