newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मौलाना साद ने यूपी में खोल रखे थे 7 खाते, सब हुए फ्रीज, ईडी को बेटे ने बताया बड़ा राज

मौलाना साद फरार है। क्राइम ब्रांच की तफ्तीश में साद और उससे जुड़े लोगों के उत्तर प्रदेश में कुछ बैंक खातों का पता लगा है। 7 के करीब इन बैंक खातों को भी फ़्रीज़ कर दिया गया है। जांच में अब तक क्राइम ब्रांच को मरकज और उससे जुड़े लोगों के 32 बैंक खातों का पता लग चुका है।

मौलाना साद फरार है। क्राइम ब्रांच की तफ्तीश में साद और उससे जुड़े लोगों के उत्तर प्रदेश में कुछ बैंक खातों का पता लगा है। 7 के करीब इन बैंक खातों को भी फ़्रीज़ कर दिया गया है।

जांच में अब तक क्राइम ब्रांच को मरकज और उससे जुड़े लोगों के 32 बैंक खातों का पता लग चुका है। मरकज का मुख्य खाता पुरानी दिल्ली के बैंक ऑफ बड़ौदा की लाल कुंआ शाखा में है।

Maulana Saad

मोलाना साद से जुड़े इन सभी बैंक खातों को फ़्रीज़ कर दिया गया है। मौलाना साद के बेटे से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जाकिर नगर में मरकज प्रबंधन से जुड़े एक शख्स के घर रेड की थी। यहां से वित्तीय लेन-देन से संबंधित कुछ कागजात बरामद किए गए हैं।

Maulana Saad
जाकिर नगर में रहने वाला ये व्यक्ति जमात के लिए आने-जाने वाले जमातियों की व्यवस्था करता था। इसके पास रेलवे का टिकट बुक कराने के लिए बाकायदा कमर्शियल आईडी भी है। पुलिस ये पता कर रही है कि अभी ऐसे कितने जमाती हैं जो छिपे हुए हैं। उधर ईडी को साद के बेटे से पूछताछ में कई अहम राज़ पता चले हैं।