newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

7 साल के इंतजार के बाद निर्भया को मिला इंसाफ तो मां ने कही ये बात

बता दें कि डेथ वारंट के बाद कम से कम 14 दिन का वक्त दिया जाता है। इस समय में जेल प्रशासन अपनी तैयारी पूरी करेगा। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन से दोषियों को नोटिस जारी करने को कहा था।

नई दिल्ली। 2012 के दिसंबर में दिल्ली की सड़कों पर निर्भया के साथ हुए घिनौने कृत्य पर आखिरकार सात साल बाद दोषियों को फांसी की सजा देने के लिए तारीख तय हो चुकी है। बता दें कि 22 जनवरी की सुबह सात बजे चारों दोषियों को फांसी पर लटकाया जाएगा। कोर्ट के फैसले के आने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

nirbhaya Parents

निर्भया की मां ने कहा

निर्भया की मां ने फांसी की तारीख तय होने पर कहा है कि दोषियों को फांसी से न्याय व्यवस्था में भरोसा बढ़ेगा। मेरी बेटी को न्याय मिला है। सात साल का आंसू भरा इंतजार भी खत्म हुआ। उन्होंने कहा कि 4 दोषियों की सजा देश की महिलाओं को सशक्त बनाएगी।

nirbhaya Parents new

निर्भया के पिता ने कहा

इसके अलावा निर्भया के पिता बदरीनाथ सिंह ने भी कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से हम खुश हैं। दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा। इस फैसले से ऐसे अपराध करने वाले लोगों में डर पैदा होगा।

Akshay Pil Nirbhaya

14 दिन का मिलेगा समय

बता दें कि डेथ वारंट के बाद कम से कम 14 दिन का वक्त दिया जाता है। इस समय में जेल प्रशासन अपनी तैयारी पूरी करेगा। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन से दोषियों को नोटिस जारी करने को कहा था। गौरतलब है कि पटियाला हाउस कोर्ट में इस सुनवाई पर पूरे देश की नजर लगी हुई थी। 2012 के दिसंबर में देश की राजधानी दिल्ली में हुए इस गैंगरेप ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया।