newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इस्लाम के मुताबिक सरकार लोगों के अधिकारों को दबा रही है, मौलाना साद ने जारी किया नया ऑडियो

इस ऑडियो में साद ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि आपके पास धैर्य का होना बेहद जरूरी है। धैर्य से ही आप अपनी परेशानी का समाधान पा सकते हैं। ये परेशानी दो तरह की है। पहला जो आपके अंदर है और दूसरा बाहर। शासक का काम होता है कि वो अपने अनुयायियों को आगे लाने के लिए प्रोत्साहित करे। लेकिन वे मुकाबले की बात कर रहे हैं, इससे दूरियां बढ़ेंगी। 

नई दिल्ली। तबलीगी जमात और मरकज के प्रमुख मौलाना साद ने नया ऑडियो जारी किया है। उसने यह ऑडियो अपने पोर्टल पर जारी किया है। इस ऑडियो में साद ने अपने अनुयायियों को संदेश दिया है। उन्हें धैर्य बनाए रखने की बात कही है। साथ ही इस्लाम के हवाले से सरकार पर हमला भी किया है।

Maulana Saad

इस ऑडियो में साद ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि आपके पास धैर्य का होना बेहद जरूरी है। धैर्य से ही आप अपनी परेशानी का समाधान पा सकते हैं। ये परेशानी दो तरह की है। पहला जो आपके अंदर है और दूसरा बाहर। शासक का काम होता है कि वो अपने अनुयायियों को आगे लाने के लिए प्रोत्साहित करे। लेकिन वे मुकाबले की बात कर रहे हैं, इससे दूरियां बढ़ेंगी।

Maulana Saad

मौलाना साद ने कहा कि इस्लाम के मुताबिक सरकार लोगों के अधिकारों को दबा रही है। यह तरीका ठीक नहीं है क्योंकि अगर आप उनके साथ संघर्ष करते हैं तो उन्हें लगता है कि आप उनसे बदला ले रहे हैं। अगर आप उनका समर्थन करते हैं तो वो मानते हैं कि हमने उनके सामने घुटने टेक दिए। मौलाना साद के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग समेत कई मामले दर्ज हो चुके हैं। वह अभी फरार है।