newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mohan Bhagwat: आरएएसएस पर आरोप लगाने वालों को मोहन भागवत का करारा जवाब, बोले- करीब आएंगे तभी पता चलेगी हमारी हकीकत

मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस सभी को साथ लेकर और उन्हें जोड़कर चलने की क्षमता रखता है। उन्होंने साफ कहा कि संघ में स्वार्थ की खातिर काम करने वालों की कोई जगह नहीं है। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि देश के कल्याण की भावना रखने वाला ही संगठन से जुड़ सकता है।

पणजी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS कभी दबाव डालने वाले समूह का काम नहीं करता। संघ के कार्यकर्ता देश में विभिन्न क्षेत्रों में काम करके राष्ट्र के निर्माण में सहयोग देते हैं। आरएसएस के बारे में वे लोग दुष्प्रचार करते हैं, जो उसे नहीं जानते। लोग संघ के करीब आएं और काम को देखें। फिर उससे जुड़ें। संघ में हर एक व्यक्ति काम कर सकता है। वो साथ जुड़कर बड़ी भूमिका निभा सकता है। ये बड़ी बात आरएसएस के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने शनिवार को कही है। मोहन भागवत की ये बात इसलिए बड़ी और खास है, क्योंकि संघ पर लगातार कुछ लोग तमाम आरोप लगाते रहते हैं।

mohan bhagwat

डॉ. मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम में कहा कि संघ के लोग तमाम सामाजिक काम करते हैं। ऐसे काम में मदद देते हैं। इससे ये नहीं मानना चाहिए कि आरएसएस को सेवा करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि कई बार स्वयंसेवक निजी तौर पर किसी की मदद भी करते हैं। भागवत ने ये भी कहा कि आरएसएस में जनता के कल्याण के लिए तमाम कार्य सिखाए जाते हैं। उसे सीखकर आरएसएस के स्वयंसेवक क्षमता का लाभ निजी तौर पर लोगों को देते हैं। इस काम को दबाव बनाने के रूप में कतई नहीं देखा जाना चाहिए।

MOHAN BHAGWAT1

डॉ. भागवत ने कहा कि आरएसएस देश को एकजुट रखना चाहता है। देश को मजबूत बनाने की आरएसएस की चाहत है। उन्होंने संघ का विरोध करने और उसपर आरोप लगाने वालों को करारा जवाब दिया। मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएश को दूर रहकर नहीं समझा जा सकता। आरएसएस सभी को साथ लेकर और उन्हें जोड़कर चलने की क्षमता रखता है। उन्होंने साफ कहा कि संघ में स्वार्थ की खातिर काम करने वालों की कोई जगह नहीं है। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि देश के कल्याण की भावना रखने वाला ही संगठन से जुड़ सकता है।