newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनके ‘इकबाल, ईमान और इंसाफ’ को लेकर मुख्तार अब्बास नकवी ने कही ये बात

Mukhtar Abbas Naqvi About PM Modi on his Birthday,देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद(Ramnath Kovind) ने भी पीएम मोदी(PM Modi) शुभकामनाएं दी। इस कड़ी में मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी(Mukhtar Abbas Naqvi) ने भी पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनकी तारीफ की।

नई दिल्ली। 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जाता है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर देश ही नहीं बल्कि अन्य देशों के राष्ट्र प्रमुखों द्वारा शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं। ऐसे में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के 70वें जन्मदिन की बधाई देते हुए पीएम मोदी द्वारा सरकार चलाने की कुशलता और रूस के साथ संबंधों को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के काम पर जोर देत हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और सदैव सफल रहने की कामना की।”

PM modi conclave pic

वहीं देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पीएम मोदी शुभकामनाएं दी। इस कड़ी में मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनकी तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर दुनिया जो छाप बनी है उसके लेकर कहा कि आज पीएम मोदी के मेहनत का असर है कि विदेशों में भारत की धमक है।

Mukhtar Abbas Nakqi

उन्होंने कहा कि “PM मोदी इकबाल, ईमान और इंसाफ से भरपूर हर दिल अज़ीज़ शख्सियत हैं। आज भारत और पूरी दुनिया में जो धाक और धमक दिखाई पड़ रही है ये PM जी के परिश्रम का परिणाम है। एक ऐसी शख्सियत जो बिना रुके, बिना थके जनता की जिंदगी में खुशहाली के लिए काम कर रही है।”

Amit Shah & Narendra Modi

इसके अलावा देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट में PM मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए लिखा कि, “एक मजबूत, सुरक्षित, आत्मनिर्भर भारत के लिए अपने जीवन का क्षण-क्षण खपा देने वाले ऐसे महान नेता नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में माँ भारती की सेवा करने का अवसर मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात है। मैं देश के करोड़ों लोगों के साथ मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ।”

वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, “राष्ट्रसेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने लोक-कल्याणकारी नीतियों से वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और एक मजबूत भारत की नींव रखी।”

pm modi rahul gandhi

इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि, “पीएम श्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। भारत को उनके नेतृत्व, दृढ़ विश्वास और निर्णायक कार्रवाई से काफी फायदा हुआ है। वे गरीबों और हाशिए पर पहुंचे लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना की करता हूं।”