newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

फांसी मे देरी के लिए खुदकुशी की कोशिश का झूठ फैला रहे निर्भया के गुनहगार, तिहाड़ प्रशासन ने खोली कलई

निर्भया के आरोपी विनय द्वारा खुदकुशी की कोशिश करने की खबर पर तिहाड़ प्रशासन ने सफाई दी है। तिहाड प्रशासन ने इस खबर को गलत और निराधार करार दिया। तिहाड़ सूत्रों के मुताबिक ये निर्भया के गुनहगारों के वकीलों की सोची समझी चाल है।

नई दिल्ली। निर्भया के आरोपी विनय द्वारा खुदकुशी की कोशिश करने की खबर पर तिहाड़ प्रशासन ने सफाई दी है। तिहाड प्रशासन ने इस खबर को गलत और निराधार करार दिया। तिहाड़ सूत्रों के मुताबिक ये निर्भया के गुनहगारों के वकीलों की सोची समझी चाल है। असल में बुधवार को जेल नंबर 3 में शिफ्ट करने के दौरान दोषी विनय की तबियत खराब हुई थी।

Vinay Sharma

तिहाड़ के कर्मी उसे आधे घंटे के लिए डिस्पेंसरी ले गए थे। फिर उसे वापिस ले आए थे। लेकिन इस बीच उसके द्वारा फांसी लगाने की कोशिश की झूठी खबर फैला दी गयी जबकि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं था। ये खुद को मानसिक रूप से अस्वस्थ दिखाने की चाल हो सकती है।

tihar jail

निर्भया के गुनहगार 24 घंटे कड़ी निगरानी में हैं। फांसी की तारीख तय होते ही ये दोषी अब मर्सी पेटिशन लगा रहे हैं। दरअसल, दोषियों के पास अभी भी कानूनी उपचार बचे हुए हैं और इस उपचार का इस्तेमाल वो कितने दिन में करेंगे, इसके लिए कानून में कोई तय सीमा नहीं है।

Nirbhaya Accused

इसी कारण फांसी ने देर हो रही है। दिक्कत यह भी है कि कानून में क्यूरेटिव पिटिशन और दया याचिका दायर करने के लिए कोई समय सीमा नहीं है। यही कारण है कि अभी तक इस मामले में क्यूरेटिव पिटिशन और दया याचिका का विकल्प बचा है। जबकि इस केस के तीन दोषियों की रिव्यू पिटिशन जुलाई 2018 में ही खारिज हो गई थी। चौथे की याचिका पिछले महीने खारिज हुई है।