newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना से जूझ रहे नोएडा को मिली बड़ी खुशखबरी, नहीं मिला कोरोना का एक भी नया मरीज

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के मामलो को लेकर राहत की खबर आई है। आज कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नही मिला है।

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के मामलो को लेकर राहत की खबर आई है। आज कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नही मिला है। आज जितने भी टेस्ट किए गए सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। नोएडा कोरोना से बेहद प्रभावित रहा है। ऐसे में ये खबर तसल्ली देने वाली है।

Corona

आज नोएडा में 46 लोगो की कोरोना रिपोर्ट आयी है। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में कुल 92 कोरोना पोजॉटिव मिले हैं।  इस बीच 33 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 59 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस बीच नोएडा में कोविड-19 से संक्रमित 9 और लोगों को उपचार के दौरान संक्रमण मुक्त हो जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के कुल संक्रमित 92 मरीजों में अब तक कुल 33 लोगों को ठीक हो जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

DM Suhas LY Yogi NEW

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 से अब तक 92 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 33 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा 59 मरीजों का इलाज यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।