newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Noida GST Fraud Case: GST विभाग के साथ 15 हज़ार करोड़ ठगी मामले में तीन लोग गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए फर्जी दस्तावेज

Noida GST Fraud Case: गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों की पहचान अमित, अजय और महेश के नाम से हुई है। तीनों के खिलाफ मामला नोएडा सेक्टर 20 में दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच नोएडा पुलिस के अलावा GST विभाग और केंद्रीय एजेंसियां भी कर रही हैं।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के नोएडा में जीएसटी विभाग के साथ हुई बड़ी धांधली मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग के साथ 15 हज़ार करोड़ की जालसाजी हुई थी। अब मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों की गिरफ्तारी की है।बता दें कि ये केस में पहली गिरफ्तारी नहीं है,जिससे पहले भी पुलिस 10 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। अब तक मामले में एक महिला समेत 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

NOIDA

3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने अब मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है,जिसके पास से तीन आधार कार्ड, 7 मोबाइल फोन और 2 कार भी मौके से बरामद की गई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी फर्जी कंपनियां खोल कर विभाग के साथ जालसाजी कर रहे थे और इस काम को बिना किसी रूकावट के 5 साल से लगातार कर रहे थे।फर्जी कंपनी खोलकर आरोपी विभाग को नकली खरीद फरोख्त इनवॉइस दिखाते थे और टैक्स क्लेम करते थे। पुलिस ने अब तक फर्जी कंपनी के नाम से चल रहे कई खातों को फ्रीज किया है और 9 करोड़ रुपये भी फ्रीज किए हैं।पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को शख्स है कि गिरोह के तार देश के कई कोनों में फैले हो सकते हैं।

लगभग 18 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों की पहचान अमित, अजय और महेश के नाम से हुई है। तीनों के खिलाफ मामला नोएडा सेक्टर 20 में दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच नोएडा पुलिस के अलावा GST विभाग और केंद्रीय एजेंसियां भी कर रही हैं। पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी सेक्टर 11 रोहिणी दिल्ली बालाजी मंदिर के पास से की है। पुलिस को पहले ही सूचना मिल गई थी कि एक गिरोह है जो फर्जीवाड़ा कर कंपनियों को लूटने का काम कर रहा है।