newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Toolkit Case: ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट केस में दिल्ली पुलिस का एक्शन, फरार निकिता जैकब पर की बड़ी कार्रवाई

Toolkit Case: दिल्ली पुलिस ने कहा है कि निकिता जैकब फरार चल रही हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है और लोकेशन मिलते ही इन्हें गिरफ्तार करेगी। बता दें कि इससे पहले रविवार को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को भी इस मामले में गिरफ्तार किया था।

नई दिल्ली। किसानों के प्रदर्शन को लेकर ‘टूलकिट’ मामले (Toolkit Case) में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई है। दिल्ली पुलिस दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद अब उनके करीबियों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में आज दिल्ली पुलिस ने ‘टूलकिट’ मामले में निकिता जैकब (Nikita Jacob) और शांतनु (Shantanu) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि निकिता जैकब फरार चल रही हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है और लोकेशन मिलते ही इन्हें गिरफ्तार करेगी। बता दें कि इससे पहले रविवार को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को भी इस मामले में गिरफ्तार किया था।

बता दें कि किसान आंदोलन के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने जिस टूल किट को सोशल मीडिया पर शेयर किया, उसकी जांच की दिशा तय हो गई है। इस मामले में पहली गिरफ्तारी बेंगलुरु से हुई। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने दिशा रवि को गिरफ्तार किया, जिसे कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

दिशा रवि के समर्थन में आईं प्रियंका गांधी तो लोगों ने लगाई क्लास

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) दिशा रवि के समर्थन में आ गई है। प्रियंका गांधी ने दिशा के बहाने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। हालांकि जलवायु कार्यकर्ता दिशा का साथ देना प्रियंका गांधी को महंगा पड़ गया। लोगों ने प्रियंका के साथ गांधी परिवार को जमकर खरी खोटी सुना डाली।

Disha ravi Arrested

दरअसल सोमवार को प्रियंका गांधी ने विवादित ‘टूलकिट’ मामले में दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर हमला बोला। प्रियंका ने शायराना अंदाज में दिशा रवि की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से।’

हालांकि दिशा रवि का समर्थन करना प्रियंका गांधी को महंगा पड़ गया। लोगों ने प्रियंका के बहाने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर ले लिया। एक यूजर ने प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए लिखा, कांग्रेस गद्दारों की पार्टी बन चुकी ए इनके हो लोग होते हैं पहले कहते हैं कार्यवाही करो जब होता तो समर्थन में खड़े होते हैं जिन्हें देश से प्यार है अभी भी वक़्त हैं कांग्रेस का साथ छोड़ दो नही तो कांग्रेस एकबार फिर से देश जलाने के लिए तैयार खड़ी है।