newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Weather: पहाड़ों की बर्फीली हवाओं से ठिठुर रहा उत्तर भारत, दिल्ली में आज मौसम का सबसे ठंडा दिन

Weather: दिनभर में औसतन अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस तो वहीं, न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले कई दिनों तक अभी दिल्ली वालों को इन हवाओं का सामना करना होगा।

नई दिल्ली। पहाड़ों में बर्फबारी के साथ ही अब उत्तर भारत में ठंड का दौर शुरू होने लगा है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से मैदानी इलाकों में पारा लगातार नीचे गिर रहा है। देश के दिल दिल्ली में भी आज यानी शनिवार का दिन इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। दिनभर में औसतन अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस तो वहीं, न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले कई दिनों तक अभी दिल्ली वालों को इन हवाओं का सामना करना होगा। हालांकि यहां अच्छी बात ये रही कि हवाओं के बढ़ने से वायु की गुणवत्ता में मामूली सुधार आया है। वायु की गुणवत्ता सूचकांक फिलहाल खराब श्रेणी में 291 अंक पर रहा।

तिथि              अधिकतम          न्यूनतम
19 दिसंबर             19                       5
20 दिसंबर            19                       5
21 दिसंबर             21                       6
22 दिसंबर            22                       7
23 दिसंबर            23                       9
24 दिसंबर            23                       9

दिल्ली: बढ़ती ठंड के कारण कश्मीरी गेट के रैन बसेरे में बढ़ रही लोगों की संख्या।

राजस्थान के चूरू में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित। 

दिल्ली के सफदरजंग इलाके में सुबह न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज़। 

उत्तर प्रदेश: कानपुर में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए आग तापते लोग।

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 290 (खराब) श्रेणी में है।