newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोनावायरसः देखिए भाजपा शासित और वाम शासित राज्य के सुशासन में फर्क

भारत के लगभग सभी राज्यों में कोरोना के मरीज हो गए हैं। लेकिन भारत में भी एकमात्र ऐसा राज्य है जहां कोरोना अपना पांव नहीं जमा सका। इस राज्य का नाम है त्रिपुरा।

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के कहर से लगभग हर राज्य परेशान है। हर राज्य सरकार इससे निपटने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां कर रही है। लेकिन ऐसे मुश्किल वक्त में भी भारत में एक ऐसा राज्य है जहां कोरोना अपना पांव नहीं जमा सका है। इस राज्य का नाम है त्रिपुरा। त्रिपुरा में भाजपा की सरकार और युवा बीजेपी नेता बिप्लब देब मुख्यमंत्री हैं। त्रिपुरा में विप्लब देब सरकार गरीबों और मजदूरों, कामगारों को लॉक डाउन के बीच बेहतर सुविधाएं और खाना दे रही है। त्रिपुरा की सरकार जनता के साथ सहजता से संवाद स्थापित कर रही है जिससे लोगों के बीच सरकार में विश्वास बना हुआ है।

biplab deb

वहीं दूसरी तरफ केरल की वाम सरकार राज्य में बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर कंट्रोल नहीं कर पा रही है। केरल भारत में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मामलों वाले राज्यों में से एक है। वहां अबतक 215 कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहां की सरकार गरीबों को जरूरी सुविधाएं मुहैया नहीं करवा पा रही है। केरल में आज भी कोरोना के चलते एक मौत का मामला सामने आया है।

Corona Case

एक ट्विटर यूजर ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के कोरोनावायरस को लेकर लिए गए फैसलों की तारीफ करते हुए भाजपा शासित राज्यों और गैर भाजपा शासित राज्यों की तुलना की। यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा-

“भाजपा शासित सरकार और वाम सरकार के बीच सुशासन का फर्क देखिए। साफ नजर आएगा। त्रिपुरा में अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही विप्लब देब सरकार है, जहां प्रवासी श्रमिकों को बिन मांगे भोजन मिल रहा है।तो दूसरी ओर केरल की वाम सरकार है, जहां इन श्रमिकों को भोजन के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है”

गौरतलब है कि त्रिपुरा में अभी तक कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

corona kit

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा है कि, कोरोना से बचने के लिए लॉकडाउन का पालन करते रहें। यदि जरुरी काम से बाहर जा रहे हैं तो फेसमास्क जरूर लगा लें। अगर मास्क नहीं है तो गमछे से चेहरा ढककर जाएं। उन्होंने कहा, जरुरी हो तभी घर से निकलें।