newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Opinion Poll: हिमाचल में किसके सिर सजेगा ताज? सर्वे में BJP को लेकर आए चौंकाने वाले आंकड़े

Opinion Poll: सी वोटर के सर्वे में इन प्रश्नों के जवाब में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। सर्वे के मुताबिक भाजपा एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने सफल होते दिख रही है। वहीं कांग्रेस को निराशा हाथ लगते हुए दिखाई दे रही है। ओपिनियन पोल मुताबिक, हिमाचल में भाजपा को 38-46 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 20-28 सीटें मिलने का अनुमान है।

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, राज्य में एक फेज में इलेक्शन होंगे। प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होंगे, जबकि 08 दिसंबर को चुनाव के परिणाम आएंगे। इसी बीच हिमाचल प्रदेश को लेकर C वोटर ने न्यूज चैनल एबीपी के लिए ओपिनियन पोल किया है। ये ओपिनियन पोल एक अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर के बीच में किया गया है। इसमें करीब 6,245 लोगों से राय ली गई है। इसमें लोगों से जानने की कोशिश की गई है कि आखिर हिमाचल प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती है? राज्य में कौन से पार्टी जीत का परंचम लहरा सकती है? इन सारे सवालों के जवाब इस सर्वे के जरिए जानने की कोशिश की गई है।

modi kejriwal rahul

सी वोटर के सर्वे में इन प्रश्नों के जवाब में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। सर्वे के मुताबिक भाजपा एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने सफल होते दिख रही है। वहीं कांग्रेस को निराशा हाथ लगते हुए दिखाई दे रही है। ओपिनियन पोल मुताबिक, हिमाचल में भाजपा को 38-46 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 20-28 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 0-1 सीट मिल सकती है। वहीं अन्य के खाते 0-3 सीटें आ सकती हैं। सर्वे से साफ हो गया है कि हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पीएम मोदी का जलवा बरकरार है। प्रदेश की जनता दोबारा भाजपा को मौका देने जा रही है।

हालांकि हिमाचल की सियासत में देखा गया है कि हर पांच साल में प्रदेश में सत्ता पलट जाती है। लेकिन इस सर्वे से पता चलता है कि इस बार राज्य की जनता ऐसा नहीं करने जा रही है। वहीं बात करें साल 2017 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की, तो 68 सीटों वाली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को 44 सीटें मिली थी। कांग्रेस के खाते में 21 सीटें, जबकि अन्य के हिस्से में 03 सीट आई थी।