newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tigers in India: PM मोदी ने बाघों की संख्या के नए आंकड़े किए जारी, 2022 के मुताबिक इतनी हुई संख्या

Tigers in India: पीएम मोदी ने कहा, हम सभी एक बेहत महत्वपूर्ण पड़ाव के साक्षी बन रहे हैं, प्रोजेक्ट टाइगर को 50 वर्ष हो गए हैं। प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए गौरव का विषय है। भारत ने टाइगर को न सिर्फ बचाया है बल्कि उसे फलने फूलने का एक बेहतरीन ईको सिस्टम दिया है। ये हमारे लिए और भी सुखद है कि जिस समय हमने आजादी के 75 साल पूरे किए है।

नई दिल्ली। देशवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। देश में बाघों की संख्या नए आंकड़े जारी कर दिए गए है। जिसके मुताबिक बाघों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने बाघों की संख्या का आंकड़ा किया है। पीएम मोदी ने प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि, 2022 के मुताबिक, बाघों की संख्या 3167 हो गई है। 2018 में आखिरी बार ये गणना हुई थी। जानकारी के लिए बता दें कि एक अप्रैल, 1973 को टाइटर की बचाने की मुहिम शुरुआत की गई थी। तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने जिम कार्बेट नेशनल पार्क से इस अभियान को शुरू किया था। इस मुहिम ने आज पूरे 50 साल का सफर कर लिया है।

पीएम मोदी ने कहा, हम सभी एक बेहत महत्वपूर्ण पड़ाव के साक्षी बन रहे हैं, प्रोजेक्ट टाइगर को 50 वर्ष हो गए हैं। प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए गौरव का विषय है। भारत ने टाइगर को न सिर्फ बचाया है बल्कि उसे फलने फूलने का एक बेहतरीन ईको सिस्टम दिया है। ये हमारे लिए और भी सुखद है कि जिस समय हमने आजादी के 75 साल पूरे किए है। उसी समय दुनिया की करीब-करीब 75 प्रतिशत टाइगर भारत में ही है। ये भी संयोग की बात है भारत में टाइगर रिजर्व भी 75 हजार वर्ग किलो का और बीते 10-12 सालों में टाइगर की संख्या 75 फीसद बढ़ी है। ये सब सभी के प्रयासों से संभव हो सका है।

पीएम मोदी ने आगे कहा, दशकों पहले भारत से चीता विलुप्त हो गए थे हम शानदार चितों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रिका से भारत लेकर आए। कुछ दिन पहले ही कूनो नेशनल पार्क में 4 सुंदर शावकों ने जन्म लिया है। भारत की धरती से चीता करीब-करीब 75 साल पहले विलुप्त हो गया था। यानी 75 साल बाद भारत की धरती पर किसी चीता ने जन्म लिया है। ये एक बहुत ही शुभ शुरुआत है।