newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra: रायगढ़ में बारिश ने बरपाया कहर, अब तक 36 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के रायगढ़ (Raigad) जिले में लैंडस्लाइड के कारण 36 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है मलबे में दबने से इनकी मौत हुई है। दोपहर तक लैंडस्लाइड के मलबे में दबे 36 शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि अभी भी 30 से 35 लोगों …

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के रायगढ़ (Raigad) जिले में लैंडस्लाइड के कारण 36 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है मलबे में दबने से इनकी मौत हुई है। दोपहर तक लैंडस्लाइड के मलबे में दबे 36 शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि अभी भी 30 से 35 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है जो 36 शव बरामद किए गए हैं, उनमें से 32 एक जगह और 4 दूसरी जगह मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, अब तक कुल 15 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। एनडीआरएफ की टीम फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख जताया है।

raygad

पीएम मोदी ने रायगढ़ हादसे पर जताया दुख

पीएम मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा, महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन से लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इसके साथ पीएम मोदी ने बताया, महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रायगढ़ में भूस्खलन के कारण जान गंवाने वालों प्रत्येक लोगों के परिजनों के लिए PMNRF से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को 50,000 रुपये की मदद का ऐलान किया है।

अमित शाह ने रायगढ़ हादसे पर जताया दुख

अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश, भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दुःखद है। इस संबंध में मैंने CM उद्धव ठाकरे और DG @NDRFHQ से बात की है। NDRF टामें राहत व बचाव कार्यों में जुटी हैं। केंद्र सरकार लोगों की जान बचाने के लिए वहां हर सम्भव मदद पहुंचा रही है।