newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

LoC पर पाकिस्तान की कायराना हरकत, कर रहा है तीव्र गोलाबारी

गौरतलब है कि अब दोनों ओर से मनकोट सेक्टर में गोलीबारी हो रही है। इस तरह से होती गोलीबारी के बीच स्थानीय लोग अपने घरों के अंदर भय से कैद रहने को मजबूर हैं।

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले स्थित नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान ने मंगलवार को अकारण गोलीबारी कर मोर्टार दागे और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सेना ने इस बात की जानकारी दी। कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “पाकिस्तान ने अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू करते हुए पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में आज सुबह (मंगलवार को) लगभग 6.30 बजे नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई कर रही है।”

Indian Army
पाकिस्तान को ओर से यह 12 घंटे से भी कम समय में दूसरा संघर्ष विराम उल्लंघन है। कल (सोमवार) शाम लगभग 7.45 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के खारी करमारा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के लिए मोर्टार के साथ गहन गोलाबारी की थी।

Punchh LOC
गौरतलब है कि अब दोनों ओर से मनकोट सेक्टर में गोलीबारी हो रही है। इस तरह से होती गोलीबारी के बीच स्थानीय लोग अपने घरों के अंदर भय से कैद रहने को मजबूर हैं। एलओसी के पार से दागे गए गोलों से अक्सर नागरिक हताहत होते हैं और उनके घरों और कृषि क्षेत्रों को नुकसान पहुंचता है।