newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi: कल उत्तराखंड आ रहे हैं राहुल गांधी, बाबा केदारनाथ का लेंगे आशीर्वाद

Rahul Gandhi: आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी आशीर्वाद प्राप्त करने केदारनाथ यात्रा पर जा रहे हैं। राहुल जॉली ग्रांट पहुंचेंगे, जहां उन्हें रिसीव किया जाएगा। इसके बाद वो दोपहर 1 :15 मिनट पर केदारनाथ यात्रा पर जाएंगे, जहां वो भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल केदरानाथ यात्रा पर जा रहे हैं। यह उनकी निजी यात्रा है। वहीं, उत्तराखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा ने ट्वीट कर खुद जानकारी दी है कि यह राहुल गांधी की निजी यात्रा है। लिहाजा कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता या अन्य कोई नेता उनसे मिलने ना पहुंचे।

rahul gandhi 12

वहीं, बताया जा रहा है कि आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी आशीर्वाद प्राप्त करने केदारनाथ यात्रा पर जा रहे हैं। राहुल जॉली ग्रांट पहुंचेंगे, जहां उन्हें रिसीव किया जाएगा। इसके बाद वो दोपहर 1 :15 मिनट पर केदारनाथ यात्रा पर जाएंगे, जहां वो भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। वहीं, भगवान की शरण में कुछ वक्त बिताने के बाद वो शाम करीब चार बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उधर, कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि यह राहुल गांधी की निजी यात्रा है, लिहाजा कोई भी उनसे मिलने की जहमत ना उठाए।

rahul gandhi

बता दें कि कांग्रेस नेता तीन दिनों तक केदारनाथ यात्रा पर रहेंगे। यह उनकी निजी यात्रा है। इस दौरान वो किसी भी नेता से मुलाकात नहीं करेंगे। केदरानाथ पहुंचने के बाद राहुल गांधी ध्यान कुटिया में रूकेंगे। हालांकि, अभी तक राहुल गांधी ने इस पर किसी भी प्रकार की कोई टिप्पणी नहीं की है। सनद रहे कि इससे पहले राहुल 2013 में भी केदारनाथ पहुंचे थे। उस दौरान राहुल ने पैदल ही केदारनाथ यात्रा की थी।