newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Modi Vs Rahul On Twitter: ट्विटर पर नए फॉलोवर्स जोड़ने में पीएम नरेंद्र मोदी से बहुत पीछे राहुल गांधी, सीएम योगी भी कांग्रेस नेता से हैं आगे, देखिए लिस्ट

नामचीन लोगों और नेताओं के करोड़ों में फॉलोवर्स होते हैं। उनके फॉलोवर्स कम नहीं होते, बल्कि बढ़ते ही रहते हैं। तो आज हम आपको बता ने जा रहे हैं कि भारत के बड़े नेताओं ने बीते 30 दिन में अपने ट्विटर यानी एक्स हैंडल पर कितने नए फॉलोवर जोड़े हैं।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया का बोलबाला है। सोशल मीडिया के जरिए करोड़ों लोगों तक अपनी बात पहुंचाई जा सकती है। ऐसे में ये एक खास जरिया बन गया है। जिसके जितने फॉलोवर्स, उतनी ही उसकी आम लोगों के बीच पहुंच होती है। नामचीन लोगों और नेताओं के करोड़ों में फॉलोवर्स होते हैं। उनके फॉलोवर्स कम नहीं होते, बल्कि बढ़ते ही रहते हैं। तो आज हम आपको बता ने जा रहे हैं कि भारत के बड़े नेताओं ने बीते 30 दिन में अपने ट्विटर यानी एक्स हैंडल पर कितने नए फॉलोवर जोड़े हैं। पहले बात करते हैं पीएम नरेंद्र मोदी की। नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से बीते 30 दिन में 63244411 फॉलोवर्स जुड़े हैं। इन नए जुड़ने वाले फॉलोवर्स के मामले में वो दुनिया में 10वें स्थान पर हैं।

rahul gandhi and modi

अब जरा कांग्रेस के नेता और मोदी को लोकसभा चुनाव में हराने की ठानने वाले राहुल गांधी के भी नए फॉलोवर्स देख लेते हैं। राहुल गांधी से ट्विटर पर बीते 30 दिन में 18284063 नए फॉलोवर्स जुड़े हैं। ट्विटर पर नए फॉलोवर्स जोड़ने के मामले में पीएम मोदी से तो राहुल गांधी काफी पीछे हैं ही, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस मामले में उनको पछाड़ दिया है। ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ ने बीते 30 दिन में 26741933 नए फॉलोवर जोड़े हैं। इस तरह योगी जहां नए यूजर्स जोड़ने के मामले में 30वें स्थान पर हैं। वहीं, राहुल गांधी 61वें स्थान पर हैं। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ट्विटर हैंडल पर 121581 नए यूजर्स जुड़े हैं।

Amit Shah And Yogi pic

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 24932344 यूजर्स बीते 30 दिन में जुड़े हैं। कारोबारी रतन टाटा से ट्विटर पर जुड़े नए यूजर्स की संख्या 146225 84 है। क्रिकेटर विराट कोहली ने बीते 30 दिन में अपने ट्वीटर हैंडल से 47401113 नए यूजर्स जोड़े हैं। इसरो के हैंडल से 1166140 यूजर्स ने खुद को जोड़ा है। इन सबके अलावा अन्य नामचीन लोग ट्विटर पर नए यूजर्स के जुड़ने के मामले में कहां हैं, ये आप नीचे देख सकते हैं।