newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi: दूल्हा बनेंगे राहुल गांधी, सोनिया ने इन खास लोगों को दी दुल्हन ढूंढने की जिम्मेदारी

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ने कुछ खास लोगों को राहुल गांधी के लिए दुल्हन ढूंढने की जिम्मेदारी भी है। चलिए जानते हैं कौन हैं ये खास लोग जो राहुल गांधी के लिए दुल्हनियां ढूंढने वाले हैं…

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी खूब सुर्खियों में रहते हैं। अपने बयानों को लेकर राहुल गांधी सोशल मीडिया पर अक्सर मजाक का विषय भी बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके अजीबोगरीब वीडियोज को देखने के बाद उनके लिए पप्पू शब्द का भी इस्तेमाल किया जाता है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 53 साल के हो चुके हैं और अब भी कुंवारे हैं। ऐसे में अक्सर उनकी शादी की चर्चा भी होती रहती हैं। अब खबर है कि राहुल गांधी जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं। राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ने कुछ खास लोगों को राहुल गांधी के लिए दुल्हन ढूंढने की जिम्मेदारी भी है। चलिए जानते हैं कौन हैं ये खास लोग जो राहुल गांधी के लिए दुल्हनियां ढूंढने वाले हैं…

rahul gandhi

आपको बता दें कि कुछ समय पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोनीपत गए थे। 8 जुलाई को यहां मदीना गांव में राहुल गांधी ने कुछ महिलाओं से मुलाकात की थी। तब राहुल गांधी से महिलाओं ने कहा था कि वो उनका घर देखना चाहते हैं और दिल्ली घूमना चाहती हैं। इस पर राहुल गांधी ने उन्हें कहा था कि सरकार ने मेरा घर ले लिया है ऐसे मेरी बहन के घर आपको बुला सकता हूं और आपको दिल्ली दर्शन करा सकता हूं।


सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने अब एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सोनीपत की वहीं महिलाएं दिल्ली दर्शन करते हुए और गांधी परिवार के घर पर नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव की महिलाओं के साथ ही प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद हैं। इस दौरान महिलाएं अपने गांव से मीठी लस्सी, रेसिपी और घर का अचार बनाकर लाई होती हैं। वीडियो में महिलाएं साथ में खाना खाते हुए और राहुल गांधी को खाना खिलाते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आगे एक महिला राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी से ये बात कहती है कि वो राहुल गांधी की शादी करा दे। महिला की बात पर सोनिया गांधी भी मजेदार रिएक्शन देते हुए कहती हैं कि वो राहुल के लिए लड़की ढूंढे।

जैसे ही सोनिया गांधी ये बात कहती है वहां सभी के चेहरे पर ठहाके लगाकर हंसने लगती है। बता दें, कुल 43 महिलाओं को राहुल गांधी ने घर आने का निमंत्रण दिया था। अब इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि जल्दी ही राहुल गांधी दूल्हा बनेंगे…