newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi Tweet: मोदी सरनेम केस में SC से राहत मिलने पर राहुल गांधी का पहला ट्वीट, जानिए क्या लिखा

Rahul Gandhi Tweet: बता दें कि राहुल गांधी हमेशा से ही ये बात कहते रहे है जो कि आज सुप्रीम कोर्ट से निर्णय के बाद ट्वीट के माध्यम से कही है। राहुल गांधी ने हमेशा से ही कहा है कि जब उनकी सांसदी चली गई  या फिर सरकारी बंगला खाली करना पड़ा था। तब भी उन्होंने कहा था कि कोई भी सजा मिले या जिनको मेरे खिलाफ कुछ भी करना हो।

नई दिल्ली। मोदी सरनेम केस में आज सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिल गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जब तक अपील लंबित है तब तक सजा पर अंतरिम रोक रहेगी। वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल का रास्ता भी खुल चुका है।  इतना ही नहीं राहुल गांधी के 2024 चुनाव लड़ने का रास्ता भी क्लियर हो गया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन सामने आया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, हमारी जिम्मेदारी वही है चाहे जो हो। भारत के विचार की रक्षा मकसद है।

Rahul Gandhi and Supreme Court

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए बहुत सारी बातें कह दी है। अपने ट्वीट के जरिए उन्होंने अपने गठबंधन का नाम भी ले लिया। देश का नाम भी बता दिया और साथ ही भाजपा पर भी निशाना साध दिया। इसके अलावा राहुल गांधी ने अपनी निरंतर लड़ाई है उसका भी जिक्र कर दिया।

बता दें कि राहुल गांधी हमेशा से ही ये बात कहते रहे है जो कि आज सुप्रीम कोर्ट से निर्णय के बाद ट्वीट के माध्यम से कही है। राहुल गांधी ने हमेशा से ही कहा है कि जब उनकी सांसदी चली गई  या फिर सरकारी बंगला खाली करना पड़ा था। तब भी उन्होंने कहा था कि कोई भी सजा मिले या जिनको मेरे खिलाफ कुछ भी करना हो। वो अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे। जनता के लिए और भारत जोड़ने की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कांग्रेस पार्टी ने स्वागत किया है। कांग्रेस ने इसे सत्य की जीत बताया है। वहीं राहुल गांधी को सुप्रीम राहत मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के बाहर मिठाइयां बांटी है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी राहुल गांधी की सदस्यता बहाली पर लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की है।