newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पास मिल जाने के बाद भी ऋषि कपूर को आखिरी बार नहीं देख पाईं बेटी रिद्धिमा कपूर

ऋषि कपूर का गुरुवार को चंदनवाड़ी शवदाह गृह में शाम तकरीबन चार बजे अंतिम संस्‍कार कर दिया गया। जिसमें परिवार समेत 20 लोग शामिल हुए। लेकिन अपने पिता के अंतिम संस्कार में बेटी रिद्धिमा नहीं पहुंच सकीं।

मुंबई। ऋषि कपूर का गुरुवार को चंदनवाड़ी शवदाह गृह में शाम तकरीबन चार बजे अंतिम संस्‍कार कर दिया गया। जिसमें परिवार समेत 20 लोग शामिल हुए। लेकिन अपने पिता के अंतिम संस्कार में बेटी रिद्धिमा नहीं पहुंच सकीं। क्योंकि वह दिल्ली में रहती हैं।

रिद्धिमा को सुबह दिल्‍ली प्रशासन की तरफ से मूवमेंट पास तो मिल गया था लेकिन लॉकडाउन के कारण उनको वाया सड़क ही जाना पड़ा। मुंबई पहुंचने में उनको 13-14 घंटे लगेंगे। सफर लंबा होने की वजह से वह अंतिम संस्‍कार में नहीं पहुंच सकीं। कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी के मशहूर शख्स ऋषि के परिवार में पत्नी नीतू कपूर, बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर हैं।

वहीं दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अभिनेता की बेटी रिद्धिमा साहनी को पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जरूरी पास जारी किए। बंद की वजह से लोगों की आवाजाही पर रोक है।

पुलिस उपायुक्त आर. पी. मीणा ने बताया कि रिद्धिमा के साथ चार अन्य लोगों को भी पास जारी किए गए। मीणा ने कहा, ‘‘ रिद्धिमा के अलावा भरत साहनी, समारा सहानी, अक्षय साहनी और दृगलक्ष्मी राय को मुंबई जाने की अनुमति दी गई है।’’