newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: गठबंधन का नाम ‘INDIA’ रखने पर बवाल, बुरा फंसा विपक्ष, 26 पार्टियों के खिलाफ बाराखंबा थाने में शिकायत दर्ज

Opposition Parties Meeting: शिकायतकर्ता का कहना है निजी फायदे के लिए INDIA नाम नहीं रखा जा सकता है। इसके साथ ही लोगों की भावनाएं आहत हुई है। शिकायत में एंबलम एक्ट 2022 का उल्लंघन बताया गया है।

नई दिल्ली। बीते दिन कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में विपक्षी दलों की महाबैठक हुई। इस बैठक के बाद विपक्ष के 26 दलों ने मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए नए गठबंधन का नाम INDIA रखा। INDIA का फुल फॉर्म इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस रखा गया है। यानि 2024 लोकसभा चुनाव में मुकाबला एनडीए और INDIA के बीच होगा। हालांकि विपक्षी दलों की तरफ से नए गठबंधन का नाम इंडिया रखने जाने पर अब बवाल तेज हो गया है। गठबंधन का नाम INDIA रखने पर अब विपक्ष बुरा फंसता हुआ दिखाई दे रहा है। विपक्ष की तरफ से गठबंधन का नाम INDIA रखने का मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा है। गठबंधन का नाम INDIA रखे जाने के खिलाफ दिल्ली के बाराखंबा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

शिकायतकर्ता ने बेंगलुरू में हिस्सा लेने वाली विपक्ष के 26 दलों के खिलाफ ये शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का कहना है निजी फायदे के लिए INDIA नाम नहीं रखा जा सकता है। इसके साथ ही लोगों की भावनाएं आहत हुई है। शिकायत में एंबलम एक्ट 2022 का उल्लंघन बताया गया है। राष्ट्रीय चिह्न संबंधी कानून की धारा 5 के उल्लंघन का आरोप शिकायत करने वाले ने लगाया है। बता दें कि 26 राजनीतिक दलों के खिलाफ अविनाश मिश्रा नाम के शख्स ने की है। जिसकी उम्र 26 साल है और वो मूलत: दिल्ली का रहने वाला है।

इन 26 पार्टियां के खिलाफ शिकायत हुई दर्ज?

शिकायतकर्ता ने इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC), टीएमसी, डीएमके, आम आदमी पार्टी, जेडीयू, आरजेडी, जेएमएम, एनसीपी (शरद पवार), नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, शिवसेना (UBT), सीपीआईएम समेत 26 दलों के नाम शामिल है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर भारत vs इंडिया को लेकर पर कल से जंग चल रही है। इंडिया शब्द को लेकर सबसे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने टिप्पणी की। इसके बाद अब पक्ष-विपक्ष की पार्टियां भी आमने सामने आ गई है। भारत और इंडिया को लेकर अब देश में एक नई बहस छिड़ गई है।